आचंलिक

नगर सरकार बनाने कल मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

  • चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उ मीदवारो ने जनंसपर्क में झोंकी ताकत
  • घर-घर जाकर मतदाताओ से एक बार मांग रहे मौका

सीहोर। सीहोर नगर पालिका का चुनाव 6 जुलाई को होगा, जिसका सोमवार की शाम से प्रचार बंद हो गया। अंतिम दिन होने के कारण पूरे शहर में भारी गहमा गहमी का माहौल रहा। हर वार्ड में उ मीदवार जनसंपर्क करते रहे। वहीं छोटे टे पो में माईक लगे रथो के माध्यम से प्रचार करते रहे। अब नगर सरकार चुनने मतदाता कल सुबह अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनसंपर्क करने आए विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना अपने समर्थको के साथ वार्डो में धुआंधार जनसंपर्क करते हुए दिखे। सोमवार को महिलाओ ने भी मोर्चा संभाला, जहां पुरूष रैलियों के माध्यम से जनसंपर्क कर रहे थे तो वहीं महिलाएं भी जनसंपर्क करने में पीछे नहीं थी। सोमवार की शाम को यह प्रचार थम गया, लेकिन घर-घर जनसंपर्क अभियान आज भी देर रात तक जारी रहेगा। आज शहर का मौसम बिगड़ा रहा ओर सुबह से ही रिमझिम बारिश होती रही। जिसके कारण उ मीदवारो को जनसंपर्क करने में परेशानी रही, लेकिन अंतिम दिन होने के कारण उ मीदवार बरसते पानी में भी मतदाताओ से संपर्क साधते रहे। सोमवार को विधायक सुदेश राय ने भी शहर के दस वार्डो में सघन जनसंपर्क किया। वहीं कांग्रेस की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवीर तोमर एवं पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने प्रचार की कमान संभाल ली थी। कांग्रेस की ओर से भी छह सात वार्डो में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क कर ज्यादा प्रभाव गंज और छावनी क्षेत्र में देखने को मिला। यहां शहर के लगभग 13 वार्ड आते हैं। इन 13 वार्डो में ही उ मीदवारों ने जनसंपर्क किया। सात दिनो से लगातार चल रहे प्रचार से मतदाता भी परेशान होने लगे थे। सोमवार को प्रचार थमने से मतदाता को राहत मिली है।



शहर के 35 वार्डो में से 34 वार्डो में चुनाव हो रहे है जो 6 तारीख की प्रात: से मतदान शुरू हो जाएगा। शहर के 34 वार्डो में से भी 12 वार्ड ऐसे हैं जहां उ मीदवारों की सं या अधिक है। यहां चुनाव प्रचार ाी ज्यादा था और इन वार्डो में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। इन 12 वार्डो में भाजपा कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकी है। इन वार्डो में उंट किस करवट बैठेगा सहज अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, इसलिये सभी नेताओ की नजर इन वार्डो पर अधिक है। अपने अपने उ मीदवारों को जिताने के लिये भाजपा कांग्रेस के नेता अधिक मेहनत कर रहे हैं। शहर के मतदाताओ को लुभाने के लिये भाजपा व कांग्रेस ने अपने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिये है ओर कई लुभावने वायदे भी किए गए हैं। जिला प्रशासन सीहोर नगर पालिका चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। अधिकारी सभी मतदान केन्द्र स्थलो का निरीक्षण कर रहे हैं। शहर में बाहरी तत्वो के प्रवेश पर बंदिश लगा दी गई है। वहीं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी हुई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावा बाहर से भी पुलिस बल शहर में तैनात किया जाएगा।

इन वार्डो से हो सकता है अध्यक्ष
इसमें वार्ड नंबर 15 से प्रिंस राठौर के पहले ही निर्विरोध पार्षद हो गये हैं, वार्ड नंबर 09 से सीताराम यादव चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं वार्ड 05 से राजीव गुजराती, वार्ड 10 से विवेक राठौर, वार्ड 18 से प्रदीप गौतम, वार्ड 24 से राजेश यादव, वार्ड 25 से रामप्रकाश चोधरी कांग्रेस, वार्ड 34 से श्रीमती सुदीप व्यास चुनाव लड़ रहे हैं। जिन पर सभी नेताओ की निगाहें इन वार्डो में लगी हुई है।

Share:

Next Post

अनिल अंबानी की कंपनी को तगड़ा झटका, कर्ज चुकाने का ये प्लान खारिज

Tue Jul 5 , 2022
नई दिल्ली। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (आरपावर) को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कंपनी के शेयरधारकों ने परिसंपत्तियों की मौद्रीकरण के लिए रखे गए विशेष प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि रिलायंस पावर ने वार्षिक आमसभा में परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण का प्रस्ताव रखा था लेकिन अब शेयरधारकों ने […]