देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

पहले चरण में 133 नगरीय निकायों में वोटिंग जारी, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 (urban body elections) में प्रथम चरण का मतदान आज यानि 6 जुलाई को सुबह 7 से हो रहा है जो शाम 5 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान (peaceful voting) के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है साथ ही पुलिस की भी पैनी नजर है।
बता दें कि बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 133 नगरीय निकायों में वोट डाली जा रही है। पोलिंग बूथों (polling booths) पर पुलिस की मोबाइल पेट्रोलिंग और क्यूआरटी टीम (QRT Team) लगातार गश्त लगा रही है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मतदान के बीच अगर कोई भड़काऊ पोस्ट पर सोशल मीडिया पर डालता है तो उसका अकाउंट बंद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विदित हो कि बताया गया कि मतदान दल निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुँच चुके हैं। प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। इनमें से 3296 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 27 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।



प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगम में महापौर पद के 101 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 नगरीय निकाय में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पद पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है।

प्रथम चरण में बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, सीधी और शहडोल जिलों के किसी भी नगरीय निकाय में मतदान नहीं है। मंडला, अलीराजपुर और डिंडोरी जिले के नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। अतः इन जिलों के नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन की घोषणा नहीं की गई है।

प्रथम चरण में एक करोड़ 4 लाख 41 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 53 लाख 62 हजार 457 पुरूष और 50 लाख 78 हजार 635 महिला तथा 805 अन्य मतदाता हैं। नगरपालिक निगम ग्वालियर में 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता, सागर में 2 लाख 22 हजार 584, सतना में 2 लाख 14 हजार 188, सिंगरौली में 2 लाख 5 हजार 886, जबलपुर में 9 लाख 76 हजार 61, छिंदवाड़ा में एक लाख 90 हजार 742, भोपाल में 17 लाख 6 हजार 735, खंडवा में एक लाख 75 हजार 644, बुरहानपुर में एक लाख 77 हजार 666, इंदौर में 18 लाख 35 हजार 955 और उज्जैन में 4 लाख 61 हजार 169 मतदाता हैं। इस तरह से सर्वाधिक मतदाता इंदौर और सबसे कम मतदाता खंडवा नगरपालिका निगम में हैं।

संबंधित क्षेत्र में सार्वजानिक अवकाश
राज्य शासन द्वारा 6 जुलाई को जिन नगरीय निकायों में चुनाव है, वहाँ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Share:

Next Post

पाकिस्तान में तेज बारिश से तीन बच्चों समेत छह की मौत, बलोचिस्तान में आई बाढ़ से कई लोग लापता

Wed Jul 6 , 2022
क्वेटा। दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान समेत देश के कई हिस्सों में तेज बारिश के चलते तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई है। मौतों का बड़ा कारण मकानों की छत का गिरना है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस बीच दक्षिण-पश्चिम बलोचिस्तान में अचानक आई बाढ़ से कई लोग लापता भी हैं। आपदा प्रबंधन […]