img-fluid

बंगाल-तमिलनाडु में हो रहा मतदान, रजनीकांत और कमल हासन समेत दिग्गजों ने किया वोट, उमड़ी भीड़

April 23, 2026

कोलकाता । पश्चिम बंगाल (West Bengal) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) में आज मतदान (Voting) का माहौल पूरी तरह सक्रिय है। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जबकि पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान हो रहा है। बंगाल में इस चरण में 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे।

राजनीतिक मुकाबले की बात करें तो पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने हैं, वहीं तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सुबह से ही दोनों राज्यों के मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

उदयनिधि स्टालिन ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य
तमिलनाडु में चल रही वोटिंग के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और डीएमके के प्रमुख नेता उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।


  • शुभेंदु अधिकारी का बयान, चुनावी माहौल गरमाया
    नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार तथा राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मतदान के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में बदलाव निश्चित है और ‘सनातन की रक्षा’ की बात कही। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग के कार्यों की सराहना की, लेकिन कुछ स्थानों पर गड़बड़ी और उपद्रव की आशंका भी जताई।

    फिल्मी सितारों ने भी निभाई जिम्मेदारी
    चेन्नई में मतदान के दौरान दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े नाम भी मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपना वोट डाला। वहीं अभिनेता-राजनेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ एल्डम्स रोड स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल में मतदान करने पहुंचे।

    कोयंबटूर में महिला मतदाताओं का उत्साह
    कोयंबटूर के पीएसजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र से सामने आई तस्वीरों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया, जिससे लोकतंत्र के इस पर्व की रौनक और बढ़ गई।

    Share:

  • हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर मडोना के कॉस्ट्यूम चोरी, लौटाने वालों के लिए इनाम का ऐलान

    Thu Apr 23 , 2026
    नई दिल्ली । हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर मडोना (Madonna) करीब 20 साल बाद कोचेला फेस्टिवल (Coachella Festival) में नजर आईं, लेकिन यह वापसी उनके लिए एक परेशानी भी लेकर आई। फेस्टिवल के दौरान उनके कई विंटेज कॉस्ट्यूम (Vintage Costume) गायब हो गए, जिससे वे काफी परेशान हैं। अब उन्होंने इन खास कपड़ों को वापस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved