img-fluid

जुलाई में बनेगा व्यतिपात योग, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, जाने क्या करें और क्या न करें ?

June 24, 2026

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के अनुसार 10 जुलाई 2026 को बनने वाला व्यतिपात योग कई राशियों (Zodiac signs) के लिए सावधानी का संकेत लेकर आ रहा है। द्रिक पंचांग के मुताबिक यह योग सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:27 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्रमा (Sun and moon) की विशेष स्थिति से बनने वाले इस योग को चुनौतीपूर्ण माना गया है, क्योंकि इसका असर व्यक्ति के निर्णय, आर्थिक मामलों और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस अवधि में विशेष रूप से पांच राशियों के जातकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। अचानक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है और वित्तीय दबाव महसूस हो सकता है। निवेश संबंधी निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक आयोजनों में शामिल न हो पाने के कारण रिश्तों में नाराजगी की स्थिति बन सकती है। साथ ही आंखों से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने का है। कार्यस्थल पर किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।


  • सिंह राशि
    सिंह राशि वालों को मानसिक दबाव और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाने में कठिनाई आ सकती है। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचने की सलाह दी गई है।

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जातकों को संपत्ति और व्यापार से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। नए प्रोजेक्ट, निवेश या बड़ी डील शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है। व्यापार में आर्थिक नुकसान की संभावना बनी रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद भी उभर सकते हैं।

    मकर राशि
    मकर राशि वालों को स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। शारीरिक थकान, कमजोरी या कान से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही किसी को बड़ी धनराशि उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि धन वापसी में कठिनाई आ सकती है।

    व्यतिपात योग में क्या करें और क्या न करें
    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन या नए व्यापार जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत से बचना चाहिए। वहीं मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए इष्ट देव की आराधना, मंत्र जाप, ध्यान और दान-पुण्य करना लाभकारी माना गया है। इससे नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायता मिल सकती है।

    Share:

  • CM मान वीडियो विवाद में जांच तेज, फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में दो गिरफ्तार, ₹10 लाख रिश्वत देने का दावा

    Wed Jun 24 , 2026
    नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) से जुड़े वायरल वीडियो विवाद (Viral Video Controversy) ने नया मोड़ ले लिया है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज की है। आरोप है कि मुख्यमंत्री के पक्ष में फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के लिए कथित तौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved