जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

बारिश के मौसम में बीमारियों से रहना चाहतें हैं दूर, इन चीजों का करें सेवन

मॉनसून के आते ही लोगों का चेहरा खिल उठता है। क्योंकि बारिश की बूंदे गर्मी से कई हद तक राहत देती हैं। बरसात का लुत्फ उठाने के लिए ज्यादातर लोगों को चाय के साथ पकौड़ों की जुगलबंदी पसंद आती है तो कई पूरी-पराठे खाने के शौकीन होते हैं।

पर क्या आप जानतें हैं मॉनसून का मौसम (monsoon season) अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन करने से आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए और मॉनसून का आनंद उठाने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करें।

ओट्स
ओट्स आसानी से बनने वाले पसंदीदा नाश्तों में से एक है। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप सादा ओट्स की जगह इसमें फल मिलाकर इन्हें और भी ज्यादा न्यूट्रीशस बना सकते हैं। आप इसमें केला, ब्लूबेरी, खजूर, काजू और बादाम मिक्स कर ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इससे ना केवल आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं बल्कि काफी देर पेट भरा हुआ होने से आपको भूख का एहसास नहीं होता है।

सेब और एवोकाडो स्मूदी
मॉनसून का आनंद लेने के लिए सेब और एवोकाडो स्मूदी बेस्ट (avocado smoothie best) ऑप्शन है। इसके लिए 1 एवोकाडो, 2 सेब, केला दूध या नारियल पानी (coconut water) लें। एक ब्लेंडर में सभी चीजों को डालकर स्मूदी बाने लें। तैयार स्मूदी को जब मनचाहे तब पिएं।

पेनकेस्क
पेनकेक्स (Pancakes) हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होते हैं। इसमें केले, ब्लूबेरी और भी कई फल मिलाकर इसे बना सकते हैं। आप चाहें तो अपने मनपसंद फल पेनकेक के बैटर में डाल सकते हैं या इसे बना समय पैन पर भी डाल सकते हैं। ब्लूबेरी मिक्स पेनकेक आपके स्वाद में चार-चांद लगा देते हैं।


चेरी और रसभरी स्मूदी
मॉनसून में फलों की स्मूदी का सेवन करने से मुंह के स्वाद के साथ-साथ सेहत भी बरकरार रहती है। चेरी और रसभरी स्मूदी बनाने के लिए 300 ग्राम चेरी या रसभरी, 200 ग्राम योगर्ट, 1 कप दूध, 1 चम्मच शहद और बर्फ लें। शहद छोड़कर सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर स्मूदी बना लें। तैयार स्मूदी में शहद और चीया सीड्स मिलाकर इसका आनंद उठाएं।

मॉनसून में शाम के स्नैक्स में ज्यादा तली हुई मसालेदार चीजों (spicy things) की जगह आप कुछ हेल्दी चीजों का चुनाव कर सकते हैं। शाम के स्नैक्स में फ्रूट चाट बेस्ट ऑप्शन में से एक है। आप अपने मनपसंद फलों को काटकर इसपर काली मिर्च और नमक आदि छिड़कर अपनी फेवरेट फ्रूट चाट बना सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स
शाम के स्नैक्स में समोसे और पकौड़े की जगह पर आप ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें काजू, बादाम और अखरोट (almonds and walnuts) आदि शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप मखाना चाट बनाकर भी खा सकते हैं।

भुने चने
चनों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं। ये ना केवल आपको एनर्जेटिक बनाते हैं बल्कि आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

छाछ
छाछ कई औषधीय गुणों से भरपूर है। छाछ का सवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। ये शरीर को अंदर से ताजगी पहुंचाकर इसे स्वस्थ बनाने में मदद करता है। चाय या कॉफी की जगह पर आप छाछ का सेवन कर सकते हैं।

मॉनसून के मौसम में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना बेहद आवश्यक है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी।

Share:

Next Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में इमारत गिरने की घटना में मुआवजे का किया ऐलान

Tue Jul 20 , 2021
गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री (Haryana CM) मनोहर लाल खट्टर (Manoharlal Khattar) ने मंगलवार को गुरुग्राम (Gurugram) के खवासपुर इलाके में इमारत ढहने (Building collapse) के पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता (Financial help) की घोषणा की (Announces) । जिला प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार रविवार रात तीन मंजिला इमारत गिरने से जान गंवाने […]