img-fluid

आधे इंदौर में नहीं बंटा पानी, रिकार्ड समय में काम पूरा करने का दावा

June 05, 2026

  • 44 टंकियां पूरी तरह खाली रहीं, 26 टंकियां अधूरी भर पाईं
  • कई क्षेत्रों में लोग पानी के लिए परेशान होते रहे, कल सुबह से चला सुधार कार्य रात तक पूरा हआ

इंदौर। महू के ड्रीमलैंड चौराहे पर नर्मदा की मेन सप्लाय लाइन फूटने के कारण पंप बंद करना पड़े थे, जिसके चलते आज सुबह शहर के कई इलाकों में पानी के लिए फिर किल्लत मची और लोग यहां-वहां परेशान होते रहे। दोपहर से सुधार कार्य शुरू किया गया, जो देर रात तक पूरा किया गया। इसके चलते 44 टंकियां पूरी तरह खाली रहीं तो 26 टंकियां अधूरी ही भर पाईं। प्रभावित क्षेत्रो में आज टैंकरों से पानी सप्लाय करने की तैयारी है।

पिछले कई दिनों से शहर में जलसंकट को लेकर लोग परेशान हैं। इसी बीच कल सुबह महू के ड्रीमलैंड चौराहे पर नर्मदा की मुख्य सप्लाय लाइन फूटने से आसपास के हिस्सों में पानी भर गया और सडक़ नदी बन गई। सूचना मिलते ही निगम नर्मदा प्रोजेक्ट की टीम सुधार कार्य के लिए वहां रवाना की गई। सबसे पहले वहां पानी सप्लाय बंद किया गया और उसके बाद कई संसाधन बुलवाकर काम शुरू हुआ, जो रात 11 बजे तक चलता रहा। पूरे समय मौके पर जलकार्य संिमति प्रभारी अभिषेक शर्मा, अपर आयुक्त आशीष पाठक और नर्मदा प्रोजेक्ट के कई अफसर डटे रहे।


  • सुधार कार्य के लिए कुछ संसाधनों की जरूरत पडऩे पर इंदौर से बुलवाए गए। कल पानी सप्लाय नहीं होने के कारण आज सुबह कई क्षेत्रों में टंकियां अधूरी भर पाईं तो कई जगह पूरी तरह खाली रहीं और लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। जिन क्षेत्रों में आज पानी सप्लाय नहीं हुआ, वहां टैंकरों से सप्लाय किया जाएगा।

    ये टंकियां रहीं प्रभावित
    निगम अधिकाारयों के मुताबिक आज सुबह मां विहार कालोनी, स्कीम 59, बिलावली, भंवरकुआं, खातीवाला, स्नेहनगर, गाड़ी अड््डा, पागनीसपागा, उर्दू स्कूल, एमवायएच, पीडब्ल्यूडी, तुकोगंज, यशवंत क्लब, कुलकर्णी भट्टा, आंबेडकर नगर, एमआईजी, नंदानगर, बर्फानीधाम सहित 44 टंकियां खाली रहीं। इसके अलावा सिरपुर, खजराना, प्रगति नगर, सूर्यदेव नगर, नेहरू नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम 71 सहित 26 टंकियां आधी-अधूरी भर पाईं।

    Share:

  • प्रोड्यूसर का दावा- जान से मारने और सिर काटने की धमकी मिली

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली। सलमान खान(Salman Khan) के चर्चित काला हिरण(Kala Hiran) शिकार मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल ऑफ लीगेसी’(The Battle of Legacy) रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved