
नई दिल्ली: राज्य सभा में संविधान पर की चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता संजय ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला साधा. उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम काटने के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा और साथ ही उनके जेल जाने को लेकर हुई टिप्पणी पर कहा कि जिस दिन सत्ता बदलेगा कोई बाहर नहीं रहेगा, सिर्फ तीन घंटे के लिए ईडी-सीबीआई दे दो, सबको जेल भेज दूंगा.
देश में मस्जिदों को लेकर हो रहे सर्वे की ओर इशारा करते हुए आम आदमी पार्टी नेता ने कहा, “हम लोग भगवान के दर्शन के लिए अयोध्या-काशी जाते हैं लेकिन भाजपाईयों को जब दर्शन करना होता है तो ये मस्जिद में भगवान के दर्शन करने जाते हैं. पूरे देश की मस्जिदों में ये लोग मंदिर खोज रहे हैं. ये लोग देश में भारत खोदो योजना चला रहे हैं.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved