बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 15 नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम, महीने में नहीं पड़ेगी ज्यादा ठंड

भोपाल । मौसम वैज्ञानिकों (weather scientists) के अनुसार प्रदेश में 15 नवंबर तक मौसम इसी प्रकार रहेगा। वहीं, नवंबर (november) के पूरे माह में भी सर्दी ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ पाएगी। प्रदेश में इस बार नवंबर का महीना बीते तीन सालों में सबसे ज्यादा गर्म (hot) रहने वाला है।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इस बार नवंबर महीना बीते तीन साल में सबसे कम ठंडा रहा है। इस बार बारिश ज्यादा हुई है तो उम्मीद की जा रही है कि ठंड भी ज्यादा पड़ेगी, लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक ही आ पाया है। सिर्फ मंडला और रायसेन में यह सबसे कम (11 डिग्री सेल्सियस तक) आया है। इससे पहले साल 2019 में नवंबर महीने में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। इससे पहले इस समय तक तापमान 10 डिग्री तक आ जाता था।


मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि इस साल अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मानसून की विदाई हुई थी। 10 सालों में यह तीसरी सबसे लेट विदाई थी। इसके बाद मौसम एकदम शुष्क हो गया। हिमालय में बर्फबारी और पाकिस्तान से एक के बाद एक हवाएं (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आने के कारण अक्टूबर में ठंड महसूस हुई, लेकिन अब वैसी परिस्थितियां नहीं बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी सिर्फ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए हैं। हिमालय पर कुछ बर्फबारी हुई, लेकिन अभी ज्यादा ठंड नहीं है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के ज्यादा होने के कारण पिछले साल की तुलना में इस बार नवंबर में ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना कम है।

Share:

Next Post

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ इमरान का आजादी मार्च फिर से शुरू, लोगों से बोले- रास्तों से हटा दें अवरोध

Fri Nov 11 , 2022
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान घायल होने के बाद फिर से उसी रंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर सत्तारूढ़ पीएमएल-एन गठबंधन सरकार के खिलाफ अपना आजादी मार्च फिर शुरू कर दिया है। वहीं इमरान ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सड़कों से अवरोधों को हटा दें। ट्वीट […]