img-fluid

पश्चिम बंगाल: BJP बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, TMC सांसद के आफिस में तोड़-फोड़, नदिया में मिले जिंदा बम

June 01, 2026

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राजनीतिक हिंसा (Political Violence) और कानून-व्यवस्था (Law and order) के बिगड़ते हालात थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. राज्य से दो बेहद सनसनीखेज मामले सामने आए हैं, जिन्होंने इलाके में भारी तनाव पैदा कर दिया है. पहली घटना झाड़ग्राम की है, जहां बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया है. वहीं दूसरी घटना नदिया जिले की है, जहां जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए जिंदा बमों का जखीरा बरामद हुआ है. इन दोनों घटनाओं के बाद से पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.



  • झाड़ग्राम में खूनी खेल
    ताजा जानकारी के अनुसार, झाड़ग्राम विधानसभा के बिनपुर 1 ब्लॉक (लालगढ़) के नेपुरा 10 नंबर अंचल से एक रूहकंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के रानगुआ गांव में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष तापस शर्मा पर अचानक कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में तापस शर्मा का सिर बुरी तरह फट गया और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. यह घटना तब हुई जब तापस शर्मा गांव के एक छोर पर बैठकर ‘अन्नपूर्णा भंडार’ से जुड़ा काम कर रहे थे. उसी वक्त तृणमूल (TMC) समर्थित बताए जा रहे गुंडे राजू सिंह ने उन पर अचानक हमला बोल दिया. गनीमत रही कि मौके पर अन्य बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तापस को बचाया और तुरंत झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

    ठेकेदार की शह पर गुंडागर्दी
    स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है. लोगों का सीधा आरोप है कि नेपुरा अंचल में बिप्लब गोस्वामी नाम का तृणमूल कांग्रेस का एक रसूखदार ठेकेदार है, जिसकी शह पर इलाके में खुलेआम आतंक का राज चल रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, बिप्लब गोस्वामी बालू और मिट्टी की अवैध चोरी, और जबरन जमीन पर कब्जा करने जैसे काले कारनामों में लिप्त है और अपनी दबंगई दिखाता है. उसके संरक्षण में पल रहा एक गुट इलाके के आम लोगों को डराकर रखता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि टीएमसी के राज में अगर कोई भी आम नागरिक इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मुंह खोलता था, तो यह गुट उस पर भूखे भेड़ियों की तरह टूट पड़ता था.

    जमीन के नीचे दबे मिले एक दर्जन जिंदा बम
    बंगाल में केवल झाड़ग्राम ही नहीं, बल्कि नदिया जिला भी इस वक्त दहशत के साये में है. नदिया जिले के शांतिपुर थाने के अंतर्गत आने वाले कृषिपाली इलाके में भारी मात्रा में जिंदा बम बरामद होने से हड़कंप मच गया है.

    गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब इलाके में तलाशी ली, तो मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गए करीब 10 से 12 शक्तिशाली बम बरामद हुए. पुलिस ने सभी बमों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि चुनाव या किसी बड़ी हिंसा की साजिश के तहत इन बमों को किसने और क्यों छिपाया था.

    TMC सांसद के दफ्तर से चोरी छिपी रखी राहत सामग्री बरामद
    इसी बीच राज्य से एक और बेहद चौंकाने वाला और नया मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी (TMC) सांसद बापी हलदर के पार्टी दफ्तर में छापेमारी कर गरीबों के लिए रखी राहत सामग्री से भरे सैकड़ों कार्टन और बक्से बरामद किए हैं. आरोप है कि गरीबों में बांटी जाने वाली इस राहत सामग्री को सांसद के दफ्तर में छिपाकर रखा गया था. इस बरामदगी के बाद मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों को भी मौके पर बुला लिया गया है. बीजेपी इस मुद्दे को लेकर टीएमसी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रही है. छापेमारी के दौरान तोड़फोड़ की घटना भी देखने को मिली.

    Share:

  • महासौभाग्य देने वाली ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बने कई शुभ योग, दान-पुण्य और पूजा से समृद्धि बढ़ने की मान्यता

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली । लगभग आठ वर्षों के अंतराल के बाद आई ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा (Jyeshtha Adhik Purnima) इस बार धार्मिक आस्था, ज्योतिषीय मान्यताओं और खगोलीय घटनाओं के विशेष संयोग के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धालुओं और धर्माचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा (Full Moon) कई दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved