
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal) के पहले चरण के मतदान (Voting) पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रचंड बहुमत (Overwhelming majority) आ रहा है और अंग, बंग व कलिंग—तीनों क्षेत्रों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. अमित शाह ने कहा कि मतदान प्रतिशत यह दिखाता है कि लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा और उत्साह बढ़ा है. उन्होंने पहले चरण के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया और दूसरे चरण के मतदाताओं से भी बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की.
उन्होंने चुनाव आयोग, बंगाल पुलिस, सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों का भी आभार जताया. शाह के मुताबिक, लोगों ने बिना डर के रिकॉर्ड मतदान किया है और यह बदलाव के पक्ष में जनादेश है. उन्होंने कहा कि बंगाल में अब “भय से भरोसे” की यात्रा जारी है और परिवर्तन तय है.
अमित शाह ने कहा कि, उनके पास मौजूद फीडबैक के अनुसार, राज्य की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है. शाह ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और पहले चरण की 152 सीटों में से पार्टी 110 से अधिक सीटें जीत रही है. उन्होंने कहा कि लोगों ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर बदलाव के पक्ष में वोट दिया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भरोसा मजबूत हुआ है. अमित शाह ने दावा किया कि अब बंगाल में “आतंक का राज” खत्म होगा और महिला सुरक्षा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी. शाह ने यह भी कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा, किसी की मौत नहीं हुई और केवल 30 लोग घायल हुए.
अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा- टीएमसी कह रही है कि ये जीतेंगे तो बंगाल में बाहरी का राज होगा. अमित शाह ने कहा- मैं एक बात साफ करना चाहता हूं कि बंगाल का अगला सीएम, बंगाली भूमि में जन्मा हुआ होगा. बंगाली बोलने वाला होगा, बंगाली स्कूल में पढ़ा लिखा होगा. बस इतना भर होगा कि वह टीएमसी से नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का ही एक कार्यकर्ता होगा.
अमित शाह ने महिला सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकता है कि महिलाएं शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें.
शाह ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने दोहराया कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved