खेल

रोहित शर्मा, सौरभ तिवारी, पीयूष चावला की तोंद पर क्या रहे लोगों के रिएक्शन

यूएई। आईपीएल का आगाज शनिवार (19 सितंबर) को विस्फोटक अंदाज में हो गया। पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी। इस मैच में अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, लुंगी एंगिडी, सैम करन और सौरभ तिवारी अपने प्रदर्शन के कारण चर्चा में आए। वहीं, रोहित शर्मा और पीयूष चावला के साथ कई खिलाड़ी अजीबोगरीब कारण के लिए ट्रोल हो गए। दरअसल, ये खिलाड़ी अपने बढ़ी हुई तोंद के कारण फैंस के निशाने पर रहे।
दोनों टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद पहली बार मैदान पर दिखे। रोहित शर्मा, पीयूष चावला और सौरभ तिवारी की तोंद साफ-साफ दिखाई दे रही थी। वहीं, कई खिलाड़ी पहले की तुलना में सुस्त दिखाई दिए। इनमें मुरली विजय का नाम सबसे ऊपर है। जब वो बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो बल्ले का रिफ्लेक्शन कमजोर दिखा। इस कारण फैंस ने उन पर भी निशाना साधा। मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया- कई कमर आज ज्यादा हेल्दी हैं।

फैंस ने उनके इस ट्वटी के बाद रोहित, चावला और तिवारी को टैग करते हुए लिखा- ये लोग अलग ही खेल खेलने आए हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि लॉकडाउन का असर है। एक फैन ने तिवारी की तुलना WWE स्टार कीथ ली से कर दी। वहीं, कई फैंस ने कीरोन पोलार्ड और अंबाती रायुडू का भी नाम लिया। रायुडू ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 48 गेंद पर 71 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

रोहित और पीयूष के तोंद के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा तिवारी की हुई। वे 3 साल बाद आईपीएल खेलने के लिए उतरे तो दर्शकों को उन्हें पहचानने में दिक्कत हुई। तिवारी ने 33 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण क्रिकेटर्स की ट्रेनिंग भी प्रभावित हुई है और उन्हें अभ्यास का मौक़ा नहीं मिल पाया। एक तरफ रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों का वजन पहले से बढ़ गया है वहीं टीम इंडिया के विराट कोहली फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान भी कई फिटनेस वीडियो शेयर किए थे। वे आरसीबी के अभ्यास कैंप में भी फिट नजर आ रहे थे।

 

Share:

Next Post

कार में बैठे शख्श ने नहीं पहना था मास्क लगा 500 का जुर्माना, मांग लिया 10 लाख का हर्जाना

Sun Sep 20 , 2020
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखना जरूरी है। मास्क न पहनने पर लोगों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। ताजा मामला दिल्ली से है जहां एक शख्स बिना मास्क कार में अकेले सफर कर रहा था। मास्क न पहना देख पुलिस ने […]