देश मध्‍यप्रदेश

महिलाएं आधी रात में उठीं तो उनके साथ बिस्तर पर सोया था होटल का वेटर

खंडवा। मध्य प्रदेश के एक होटल में दो महिलाओं के साथ गंदी हरकत किये जाने का मामला सामने आया है। एक एनजीओ की दो महिला कर्मचारियों के साथ रविवार को छेड़खानी की यह घटना हुई है। इनके साथ गलत काम करने का आरोप होटल के वेटर पर लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान बालीराम के तौर पर हुई है। 22 साल के बालीराम पर आरोप है कि वो खिड़की के रास्ते उनके कमरे में घुसा था। दोनों महिलाएं कुछ काम के सिलसिले में खंडवा आई थीं। घटना के वक्त दोनों महिलाएं सो रही थीं। आधी रात को जब उनकी नींद खुली तब उन्होंने देखा कि आरोपी बालीराम उनके बिस्तर पर सो रहा है।


उन्होंने कमरे की बत्ती जलाई तो बालीराम दरवाजा खोल कर फरार हो गया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने रिसेप्शन पर फोन किया। होटल के कर्मचारी ने दरवाजा खोला और फिर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद होटल के सभी कर्मचारियों को होटल के ग्राउंड फ्लोर पर कतार में खड़ा किया गया और महिलाओं ने आरोपी को पहचान लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 458 के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों पीड़िता महिलाओं की उम्र 35 और 25 साल बताई जा रही है। इन दोनों ने भोपाल से अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान होटल में एक कमरा बुक किया था। जहां उनके साथ यह घटना हुई है। बहरहाल अब आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share:

Next Post

इंदौर को मिला राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

Tue Sep 27 , 2022
महापौर और पर्यटन मंत्री ने लिया दिल्ली में पुरस्कार इंदौर। विश्व पर्यटन दिवस (world tourism day) के मौके पर आज इंदौर को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार (National Tourism Award) मिला। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Indore Mayor Pushyamitra Bhargava) और प्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर (Tourism Minister Usha Thakur) ने दिल्ली में इस पुरस्कार को आज एक […]