बड़ी खबर

चंद्रयान-3 कब होगा लॉन्च? ISRO चीफ ने बताया ‘महीना’, कहा- ‘एकदम कॉन्फिडेंट हूं’

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ये अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी.

बता दें कि इसरो के वैज्ञानिकों ने भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान के जरिये एक नेविगेशन उपग्रह NVS-01 को आज लॉन्च किया है. यह पूर्व निर्धारित समय सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर अपने लक्ष्य की तरफ रवाना हुआ.


इसरो ने बताया कि नाविक को इस तरह से तैयार किया गया है कि संकेतों की मदद से उपयोगकर्ता की 20 मीटर के दायरे में स्थिति और 50 नैनोसेकंड के अंतराल में समय की सटीक जानकारी मिल सकती है. इसरो चीफ ने इस मिशन के बेहतर परिणाम के लिए पूरी टीम को बधाई दी.

Share:

Next Post

राहुल गांधी का दावा- MP में कांग्रेस को मिलेंगी 150 सीटें, शिवराज बोले- बाबा खयाल अच्‍छा है...

Mon May 29 , 2023
भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 136 सीटें मिलीं. इसी तरह मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उन्हें 150 सीटें हासिल होंगी. इधर, राहुल के बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है. बीजेपी […]