जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

कब लगेगा साल का पहला चंद ग्रहण? यहां जानें तिथि व समय

नई दिल्ली. साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं. साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगेगा. साल 2022 में लगने वाले दोनों ही चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाले हैं. पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा. भारत में धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई कार्य करना वर्जित होता है. चन्द्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है. लेकिन हर पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) नहीं हो सकता है. जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 In India) कहा जाता है. तो आइए जानते हैं भारत में चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और डेट के बारे में विस्तार से-

चंद्र ग्रहण का समय (Chandra Grahan 2022 Timings In India)
भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सोमवार, 16 मई 2022 को सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल (Sutak Kaal) नहीं लगेगा.


किन जगहों पर नजर आएगा साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022 visibility in India)
साल का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. क्योंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा.

कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण (Second & Last Chandra Grahan 2022)
साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 मंगलवार को दोपहर 17:28 बजे से 19:26 बजे तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकेगा. इसलिए भारत में इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा.

किन जगहों पर नजर आएगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Second & Last Chandra Grahan 2022 Visibility In India)
इस चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसका सूतक यहां भी प्रभावी रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करता है. कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें)

Share:

Next Post

दिल्ली के जंतर मंतर से कश्मीरी पंडितों के लिए एक बार फिर उठी न्याय की आवाज

Sat Mar 12 , 2022
नई दिल्ली । दिल्ली (Delhi) के जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर शनिवार को कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) ने एक बार फिर (Once again) न्याय के लिए आवाज उठाई (Voice of Justice) और अपना विरोध दर्ज कराया (Lodged a Protest)। ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा, ऑल इंडिया कश्मीरी समाज के बैनर तले यह प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन […]