जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

कब लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण? जानें तारीख, समय व सूतक काल

नई दिल्‍ली। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है. यह साल का आखिरी ग्रहण और आखिरी चंद्र ग्रहण भी है. यह चंद्रग्रहण इस बार कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) को लग रहा है. पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा दो दिन 7 और 8 नवंबर 2022 को है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली भी मनाई जाती है. इस प्रकार इस बार की देव दिवाली चंद्र ग्रहण की साया में मनाई जायेगी. कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का मोक्ष शाम को 6.18 बजे होगा.

कार्तिक पूर्णिमा 2022 (Kartik Purnima 2022)
पंचांग के अनुसार देव दिवाली हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है. मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को लाखों की संख्या में भक्त गण गंगा स्नान करते हैं और यथा शक्ति दान देते हैं. इस बार चंद्र ग्रहण और देव दिवाली एक ही दिन होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का महत्व और बढ़ गया है.


चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल
8 नवंबर 2022 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर इलाकों में नहीं दिखेगा. इसलिए चंद्रग्रहण का सूतक काल (Sutak Kal) भी प्रभावी नहीं माना जाएगा. ज्योतिष के मुताबिक यह एक उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण है और इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा.

चंद्रग्रहण 2022 का समय (Chandra Grahan 2022 Date and Time)
साल 2022 का दूसरा और चंद्रग्रहण भारत के समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा जो कि भारत में भी दिखाई देगा.

कहां-कहां दिखेगा आखिरी चंद्र ग्रहण 2022?
साल 2022 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण भारत (India) समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आयेगा.

भारत में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2022
भारत में यह चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर 2022 को शाम 5.32 मिनट पर दिखाई देगा और शाम 6.18 मिनट पर खत्म होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

Share:

Next Post

चाणक्य नीति: गरीबी में पैदा होकर भी अमीर बनते हैं ये लोग! मां लक्ष्‍मी की बनी रहती है कृपा

Wed Nov 2 , 2022
नई दिल्‍ली। महान अर्थशास्‍त्री आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्‍त्र चाणक्‍य नीति (Chanakya Niti ) में धन से जुड़ी बहुत अहम बातें बताई हैं. चाणक्‍य नीति में बताया गया है कि धन की देवी मां लक्ष्‍मी (mother lakshmi)किन लोगों पर मेहरबान होती हैं. साथ ही मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कौनसे काम करने […]