आचंलिक

किसके सिर सजेगा कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष का ताज

  • विजयराघवगढ़ और बरही मे भी अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का दौर

कटनी। कटनी जिले की प्रतिष्ठित मानी जाने वाली कैमोर नगर परिषद में अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा, इसको लेकर कयासों और चर्चाओं का दौर जारी है। नगरीय निकाय चुनाव में कैमोर नगर परिषद में मतदाताओं ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। गौरतलब है कि कैमोर के 15 वार्डों में से 10 पार्षद भाजपा के चुनाव जीत कर आए हैं। इसके अलावा पांच निर्दलीय पार्षद भी विजयी होकर परिषद में पहुंचे हैं। टिकट न मिलने से निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतने वाले पार्षद भी भाजपा के बागी बताए गए हैं। इस चुनाव में कैमोर में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। यह तो तय है कि नगर परिषद अध्यक्ष का ताज भाजपा खेमे में ही जाएगा। इसलिए भाजपा से जो पार्षद चुनकर आए हैं वे अध्यक्ष पद पाने प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में पलक नमित ग्रोवर एवं मनीषा अजय शर्मा के नाम दावेदारों में प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में नगर परिषद के अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं में कहा जा रहा है कि पलक नमित ग्रोवर तीनों नगरीय निकायों कैमोर, बरही एवं विजयराघवगढ़ मैं सबसे अधिक मतों से विएयी हुई है।30 वर्ष की उम्र मे परिषद पहुंची नमित ग्रोवर को युवा प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी की शिक्षा ग्रहण की है। इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के करीबी नमित ग्रोवर की पत्नी है। एक और दावेदार मनीषा अजय शर्मा का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।


कहा जा रहा है कि राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा के ससुर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा मनीषा के पति अजय शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष के साथ ही क्षेत्रिय विधायक संजय पाठक से उनके पारिवारिक रिश्ते बताए गए हैं। अब देखना होगा कि दो दावेदारों के बीच अध्यक्ष का पद किसके खाते में जाता है। विजयराघवगढ़ विधानसभा मे ही नगर परिषद विजयराघवगढ़ में भी अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश चल रही है। यहां 15 पार्षदों में भाजपा के सात,कांग्रेश के चार,आम आदमी पार्टी का एक और तीन निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। यहां अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा की पत्नी वसुधा मिश्रा एवं हरीश दुबे की पत्नी राजेश्वरी मुख्य दावेदारों में चर्चाओं में है। इसी विधानसभा में नगर परिषद बरही में भी अध्यक्ष पद के लिए दो पार्षदों के बीच एक नाम पर मोहर लगना बताया गया है।बरही में भाजपा के 8, कांग्रेश के 6 एवं एक निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आया है। बरही नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दो बार उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र सोनी एवं पियूष अग्रवाल के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

Share:

Next Post

आगामी धार्मिक त्यौहारों को लेकर चौकी परिसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित

Mon Aug 1 , 2022
पानबिहार। घट्टिया थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी पानबिहार पर आगामी हिंदू-मुस्लिम धार्मिक त्यौहार नाग पंचमी, रक्षाबंधन, श्रावण मास में निकलने वाली भोलेनाथ की शाही सवारी, मुस्लिम धार्मिक त्यौहार मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें स्थानीय क्षेत्र के सर्व धर्म समाज के लोगों ने हिस्सा लिया मीटिंग थाना प्रभारी विक्रम सिंह […]