क्राइम देश मध्‍यप्रदेश

हैवानियत: बीवी पर करता था शक, पति ने सिल दिए उसके गुप्तांग, अस्पताल में चल रहा इलाज

सिंगरौली: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singarauli) में एक पति ने शक होने पर पत्नी के साथ घिनौनी हरकत की है। आरोपी पति को संदेह था कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। इस संदेह में पति ने पत्नी के गुप्तांग को सिल दिया। पुलिस ने बताया कि घटना सिंगरौली के रैला गांव की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी के साथ बहस होती थी क्योंकि उसे शक था कि उसके उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। हाल ही में इसी मुद्दे पर उसका अपनी पत्नी के साथ फिर से विवाद हुआ था। उसने पहले उसके साथ मारपीट की, बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया।


इस मामले की पूरी जानकारी देते हुए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल सोनकर ने कहा कि महिला की उम्र 45 साल है, उन्होंने हिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। चिकित्सीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले उनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनके टांकों को काटा गया। महिला के जख्म भी हुआ है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि महिला किसी तरह घर से भागने में सफल रही और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है। 

Share:

Next Post

BJP नेता ने दोस्त की पत्नी से की 'गंदी बात', फिर सरेराह बुरी तरह पीटा, वायरल

Sat Aug 28 , 2021
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार (Balodabazar News) जिले में भाजपा पार्षद ने अपने दोस्त की पत्नी से अवैध का ऑफर दे दिया। इससे नाराज महिला ने अपने पति के पार्षद दोस्त को घर बुलाकर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पिटने के बाद भी बीजेपी पार्षद पर कोई असर नहीं पड़ा। 15 दिनों बाद एक बार […]