उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

अच्छी बारिश के लिए 5 दिन मनाएँगे महाकाल को

  • 22 जून से शुरु होगा रूद्राभिषेक अनुष्ठान-गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश

उज्जैन। अच्छी बारिश की कामना को लेकर महाकालेश्वर मंदिर में इस साल पर्जन्य अनुष्ठान की बजाय रूद्राभिषेक अनुष्ठान 22 जून से 26 जून तक किया जाएगा। 24 घंटे चलने वाले इस अनुष्ठान के जरिये महाकाल को प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए मनाया जाएगा। महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि उत्तम दृष्टि की कामना को लेकर महाकाल में यह अनुष्ठान किया जाएगा। अनुष्ठान में बैठने वाले पंडित नंदी हाल में बैठकर 24 घंटे सतत रूद्राभिषेक अनुष्ठान के अंतर्गत मंत्रोच्चारण करेंगे। यह अनुष्ठान 5 दिन चलेगा। इसकी तैयारियाँ की जा रही है।



इधर अनुष्ठान को देखते हुए मंदिर समिति ने 22 से 26 जून तक 5 दिन महाकाल मंदिर के गर्भगृह तथा नंदी हाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया है। इस आयोजन का खर्च मंदिर समिति उठाएगी। नंदी हाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा और उन्हें पीछे लगे बेरिकेट्स से ही दर्शन करने होंगे। उल्लेखनीय है कि जून महीने के 11 दिन बीतने के बाद भी मानसून सक्रिय नहीं हुआ है।

कल पूरे शहर में नहीं होगा जलप्रदाय
कल रविवार को छुट्टी के दिन पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं हो पाएगा। इसके पीछे कारण यह है कि गंभीर स्थित इंटेक और गऊघाट प्लांट पर सुधार कार्य आज से शुरु हो गया है और सुबह से विद्युत मंडल ने इन क्षेत्रों में शटडाउन कर दिया है। पूरे शहर में आज सुबह जलप्रदाय हुआ। परंतु कल कहीं भी जलप्रदाय नहीं हो पाएगा, क्योंकि विद्युत मंडल द्वारा आज सुबह से गंभीर स्थित इंटेक तथा गऊघाट फिल्टर प्लांट पर सुधार कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके लिए सुबह से शटडाउन किया गया है। यह सुधार कार्य देर शाम तक चलेगा जिसके चलते शहर की पानी की टंकियाँ नहीं भर पाएगी। इस वजह से पीएचई ने कल पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं हो पाने की बात कही है।

Share:

Next Post

जर्जर थानों की दशा सुधारने के लिए सिंहस्थ तक इंतजार

Sat Jun 11 , 2022
कोतवाली, जीवाजीगंज सहित कई थानों के भवन हो चुके हैं सालों पुराने-फंड की कमी उज्जैन। शहरी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन थाने सालों पुराने जर्जर भवनों में चल रहे है। कुछ थानों में जगह की कमी है। इनमें सुधार या नए निर्माण के काम 12 साल में एक बार सिर्फ सिंहस्थ के वक्त ही हो […]