भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित भोपाल का ‘संकल्प’ पूरा करूंगी

  • कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल का वादा

भोपाल। नगर पालिका निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने कहा है कि भोपाल को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने का काम किया जाएगा। मेयर हेल्पलाइन के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। किसी भी काम के लिए लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पडेंगे। मेयर हेल्थ स्कीम की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवाओं का प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जनसंपर्क में लोगों से वादा किया कि पानी का बिल और संपत्ति कर आधा करने और ईडब्ल्यूएस घरों का बिल 50 रूपए महीना करने का संकल्प पूरा किया जाएगा। शहर में जल भराव और पेयजल संकट की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। भोपाल के हाट बाजार को और सुविधाजनक बनाएंगे, जिससे लोगों को किसी तरह की तकलीफ न हो। सार्वजनिक स्थानों पर अन्य बाजार विकसित किए जाएंगे। हाथ ठेला और स्ट्रीट वेंडर को भी स्थाई जगह दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार कर पाएं।
विभा पटेल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण समय सीमा के भीतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैलानियों, स्टूडेंट कामकाजी महिलाओं आदि को सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। राजधानी को हाइटेक सिटी बनाएंगे। महापौर बनने के बाद वे अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू करेंगी। गैर कानूनी तरीके से अतिक्रमण के नाम पर मकानों, दुकानों को नहीं तोडऩे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटियों द्वारा लिए जा रहे सुविधा शुल्क पर लगाम लगाकर महंगाई की मार से रहवासियों को राहत दी जाएगी। कालोनियों को बल्क कनेक्शन से छुटकारा दिलाया जाएगा। भोपाल के हाट बाजार को और सुविधाजनक बनाएंगे, जिससे लोगों को किसी तरह की तकलीफ न हो। सार्वजनिक स्थानों पर अन्य बाजार विकसित किए जाएंगे। हाथ ठेला और स्ट्रीट वेंडर को भी स्थाई जगह दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार कर पाएं।


रोजगार के अवसर बढ़ाने का काम करूंगी: मालती राय
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय ने जनंसपर्क के दौरान लोगों से वादा किया कि वे महापौर बनीं तो युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल दूंगी। बेरोजगार नौजवानों के लिए शहर में स्किल डवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा। शहर के हर घर में कम से कम एक व्यक्ति के पास रोजगार हो इसकी व्यापक व्यवस्था करूंगी। मालती राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वजन पर काम किया जाएगा। महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाएगा। समाज में महिलाओं सशक्त होंगी तो समाज को सशक्त होने से कोई नहीं रोक सकता है। मालती राय ने कहा कि शहर में कई महिलाएं हैं, जिनमें गजब की प्रतिभ है। ऐसी महिलाओं केा आगे बढऩे के अवसर दिए जाएंगे।

दिन में जनसंपर्क, रात में कमरा मीटिंग का दौर शरु
वार्ड 66 के बीजेपी पार्षद पद के प्रत्याशी एडवोकेट संतोष शर्मा दिन और देर रात तक क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क करने में जुटे हैं। सुबह से ही उनका प्रचार और रेलियां शुरु हो जाती हैं। जबकि देर रात तक वार्ड के जिम्मेदारों के साथ कमरा मीटिंग कर अपने लिए वोट अपील करते हैं। रविवार को उन्होंने जुबली गेट बीएचईएल के आस पास सहित क्षेत्र के अन्य इलाकों में जनसंपर्क किया। वार्ड के बच्चे-युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी उनके साथ जनसंर्क में शामिल हो रही हैं। इलाकी जनता उन्हें लगातार अपना नेता चुनने का भरोसा दिला रही है।

Share:

Next Post

सूरमा के बतोले

Mon Jul 4 , 2022
नमंजिलों को न हम रहगुजर को देखते हैं अजब सफर है कि बस हम, सफर को देखते हैं। तो भायांन आज जिक्र हो जाए कुछ सहाफियों (पत्रकारों) के अपने ठीए ठिकाने बदलने का। इस सिलसिले मे पेला जिक्र खैर होएगा सीनियर सहाफी रविंद्र केलासिया का। अबी चंद रोज पेलेई भाई मियां नवभारत में रेजिडेंट एडिटर […]