img-fluid

क्या बीजेपी उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? कांग्रेस के लिए फंसेगा पेंच! कैलाश विजयवर्गीय का इशारा

June 05, 2026

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. जून में तीन राज्यसभा सीटों का ऐलान होना है. इसके लिए बीजेपी (BJP) ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को पीछे करते हुए मीनाक्षी नटराजन पर दांव लगाया है. बीजेपी दो सीटें आराम से जीत सकती हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के पास भी पर्याप्त संख्याबल है कि वह एक सीट अपने खाते में कर सके. लेकिन अगर बीजेपी तीसरे सीट के लिए अपना भी उम्मीदवार उतार देती है, तो वह मुकाबला रोचक हो सकता है. अब इसको लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने बड़ी बात कही है.


  • इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि उसे दिल्ली का बड़ा नेता मिला है. उन्होंने राज्यसभा के लिए घोषित उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को संगठन के लिए पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाला नेता बताया. विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा के लिए दो बेहद मजबूत नाम दिए हैं और दोनों की जीत तय है. वहीं तीसरे उम्मीदवार की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कहेगी, तो भाजपा तीसरे उम्मीदवार को भी जिताकर दिखाएगी. इस बयान के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है. अब यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि भाजपा तीसरी सीट के लिए उम्मीदवार उतार सकती है. क्योंकि फिर तीसरे के लिए वोटिंग होगी और अगर कांग्रेस की तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई, तो कांग्रेस के लिए पेंच फंस सकता है.

    Share:

  • आओ बच्ची तुम्हें जन्नत ले चलूं... पास आते ही 'बड़े पापा' ने की दरिंदगी, ICU में 6 साल की मासूम

    Fri Jun 5 , 2026
    रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है. सबसे हैरान करने वाली बात ये कि दरिंदगी करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का अपना सगा ‘बड़ा पापा’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved