भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Vibha और Noori में फंसी महिला Congress प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी

  • दिग्विजय ने बढ़ाया विभा पटेल का नाम तो कमलनाथ नूरी खान के पक्ष में

भोपाल। कमलनाथ (Kamalnath) की फिर से राष्ट्रीय राजनीति वापसी की संभावनाओं के बीच प्रदेश में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष (Mahila Congress State President) की खाली कुर्सी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस  (Congress) सूत्रों के अनुसार दो नेत्रियों भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल (Vibha Patel) और उज्जैन की नूरी खान (Noori Khan) के बीच महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (Mahila Congress State President)  का पेंच फंसा हुआ है। इसी पेंच को सुलझाने की कवायद में कमलनाथ जुटे हुए हैं। दरअसल कमलनाथ पिछले दो सप्ताह से दिल्ली में ही हैं। कहा जा रहा है कि वे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने हाईकमान (High Cammand) से कुछ फैसले कराने की कवायद कर रहे हैं। इसमें से एक है महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर पेंच फंसा है। कमलनाथ चाहते हैं कि महिला कांग्रेस की सक्रियता ज्यादा नजर आए। महंगाई सहित अन्य मुद्दे पर महिलाओं से संवाद कर उनको कांग्रेस के पाले में लाया जा सकता है। इसलिए अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द से जल्द हो।

तीन माह से खाली है कुर्सी
मप्र में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद अप्रैल में मांडवी चौहान का कोरोना से निधन होने के बाद से खाली है। हाल में उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए महिला कांग्रेस को सक्रिय करने के लिए कमलनाथ जल्द ही अध्यक्ष की नियुक्ति चाहते हैं। इस पद के लिए दावेदारों की लिस्ट लंबी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला हाईकमान को करना है।

अध्यक्ष की कई दावेदार
कमलनाथ अपने धुर राजनीतिक विरोधी ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने वाली उज्जैन की नूरी खान को कमान देना चाहते हैं। वहीं दिग्विजय सिंह ने भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल का नाम बढ़ाया है, हालांकि नूरी खान के नाम पर प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक भी सहमति दे चुके हैं। अगस्त 2018 में नूरी खान उस वक्त चर्चा में आईं थीं, जब उन्होंने कांग्रेस सांसद और एमपी कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने इसमें प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंच से नीचे उतारने को अपना अपमान बताया था। यही वजह है, कमलनाथ दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सक्रिय हैं। हालांकि यूथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रही रश्मि पवार, महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे, अंजू जायसवाल व अंजू सिंह बघेल की इस पद के लिए दावेदार हैं।

Share:

Next Post

पत्नी होने के बाद भी इस क्रिकेटर ने की दूसरी सगाई, 5 बच्चों का है पिता

Sat Jul 17 , 2021
नई दिल्ली: क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी जितना अपने खेल की वजह से पूरी दुनिया में फेमस होते हैं उतना ही ये खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी खबरों में बने रहते हैं. कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेट […]