भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिला को प्रेम जाल में फांसा, किया बलात्कार

  • समाज के कार्यक्रमों में हुई थी मुलाकात

भोपाल। पति से अलग (सेप्रेट)महिला को एक युवक ने प्रेम जाल में फांस लिया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। अब बदमाश शादी करने की बात से इनकार कर भाग गया। तब फरियादिया ने मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों की मुलाकात समाज के कार्यक्रमों में हुई थी। करीब तीन महीने तक वह नहीं लौटा तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छोला मंदिर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय महिला का पति शराब पीने का आदी था। इसके कारण घर में रोजाना झगड़ा होता था। रोजाना होने वाली कलह के कारण महिला ने अपने दोनों बच्चों समेत घर छोड़ दिया था। वह शिव नगर में किराए के मकान में रहने लगी थी। वह अपने समाज के कायक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी। करीब 6 महीने में पहले जुलाई के महीने में औबेदुल्ल्लागंज में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में उसकी पहचान राजस्थान के एक युवक से हो गई थी। इस युवक ने अपना नाम सुरेन्द्र राजपुरोहित बताया था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। चूंकि महिला अपने पति को छोड़ चुकी थी इसलिए सुरेन्द्र ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। दोनों के बीच जब प्रेम-प्रसंग हो गया तो सुरेन्द्र ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। महिला ने जब हामी भर दी तो सुरेन्द्र महिला के शिव नगर स्थित घर में ही उसके साथ रहने लगा। इस दौरान उसने जल्द ही शादी कर लेने का वादा कर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगस्त के महीने में महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह बहाना बनाकर अपने गांव में वापस लौट गया। इसके बाद उसने महिला को धोखा देते हुए उससे बात करना भी बंद कर दिया। उसने महिला से शादी करने से भी मना कर दिया।

तीन महीने तक दी समझाइश
करीब तीन महीने तक महिला ने उसे समझाने की कोशिश की। इसके बाद भी वह जब शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो महिला छोला मंदिर थाने में जाकर उसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने सुरेन्द्र राजपुरोहित के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया। प्रारंभिक जांंच में पुलिस को पता चला है कि सुरेन्द्र राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम जल्द ही उसकी गिर तारी के लिए बाड़मेर जाएगी।

राजधानी में विवाहिता और विधवा महिला को मनचलों ने बनाया निशाना
पिपलानी इलाके में एक विवाहिता के साथ मनचले ने घर में घुसकर छेडख़ानी कर दी। वहीं बैरागढ़ में विधवा महिला के साथ पीछा कर छेडख़ानी तथा वाट्स्ऐप पर अशलील मैसेज भेजने और कॉल पर बात नहीं करने पर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पिपलानी पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय महिला गृहणी है। आरोपी अरबाज खान उसके मोहल्ले में रहता है। बदमाश पूर्व से ही उस पर बुरी निगाह रखता था। कहीं भी आते और जाते समय उसका पीछा करता था। कल दिन दहाड़े बदमाश महिला के घर में घुस गया और उसके साथ अशलील हरकतें करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकाते हुए फरार हो गया। जिसके बाद में महिला ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। इधर, बैरागढ़ में 33 साल की विधवा महिला रहती है। आरोपी राजेंद्र सिंह उसका पूर्व परिचित है और बैरागढ़ में ही रहता है। बीते कई दिनों से कहीं भी आते-जाते समय आरोपी उसका पीछा कर रहा था। सरेराह अशलील कमेंट्स करता था। कॉल कर बात करने और दोस्ती करने का दबाव बनाता था। वाट्स्ऐप पर अशलील मैसेज सेंड करता था। आए दिन की हरकतों से तंग आकर पीडि़ता ने कल मनचले के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

अज्ञात कार ने युवक को रौंदा
सुभाष स्कूल चौराहा के पास आज सुबह करीब साढ़े सात बजे अज्ञात कार ने चंदन उईके (45) निवासी दामखेड़ा सर्वधर्म को टक्कर मार दी। हादसे में चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह आईएसबीटी स्थित लाल बस के डिपो में नौकरी करने के लिए सायकल से जा रहे थे। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share:

Next Post

कार में सीक्रेट चैम्बर बनाकर करते थे गांजा तस्करी, गिरफ्तार

Thu Dec 3 , 2020
भोपाल। कार में सीक्रेट चैम्बर बनाकर उसमें रखकर गांजा बेचने वाले तस्करों को पिपलानी पुलिस ने दबोच लिया। इतना ही नहीं पुलिस को उनके पास से करीब पौने दो क्विंटल गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए होना बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट […]