देश राजनीति

BJP की पुरुष प्रधान मानसिकता के कारण Women विसंगतियों का सामना करना पड़ता है : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womans day) पर ‘नारीशक्ति‘ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी ‘आधी आबादी‘ के पूरे सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए प्रतिबद्ध हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। मुख्यमंत्री कभी ऐंटी रोमियों स्क्वाड, कभी पिंकबूथ और कभी मिशन शक्ति की खोखली घोषणाओं के जरिए बहकाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की पुरूष प्रधान मानसिकता के चलते महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाओं के बावजूद वेतन, पदोन्नति और कार्यव्यवहार में विसंगतियों का सामना करना पड़ता है। नेशनल क्राइम ब्यूरों रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराधों में बढ़त को रेखांकित किया गया है। भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश की बदनामी अब राष्ट्रीयस्तर पर भी हो रही है।

अखिलेश ने कहा कि आज ही महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के दयनीय हालात बयां करती और भी खबरें है। बदायूं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने लगाया चौकी में दो सिपाहियों समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। चौरीचौरा में महिला की गला दबाकर हत्या की गई। एटा में घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म। आगरा में जिले के थाना बाह क्षेत्र में घर में घुस कर मां-बेटी की हत्या कर दी गई, युवती की भाभी भी हमले में घायल। प्रदेश में हर रोज बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही रानी लक्ष्मी बाई सम्मान, महिला पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप के साथ महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू हुई थी। तेजाबी हमलों की शिकार युवतियों को तीन-तीन लाख की सहायता सहित उनके मुफ्त इलाज, की व्यवस्था भी समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुई थी। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए 102 नेशनल एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। गर्भवती महिलाओं के पोषक आहार की भी व्यवस्था हुई थी।

अखिलेश ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए नारी शक्ति का नाम ले रही है। महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शन भी उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ साधने और वोट जुटाने का एक जरिया है। अच्छा होता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री जी नारी सुरक्षा के लिए जमीन पर कुछ ठोस काम करते और महिलाओं के दिन प्रतिदिन होते अपमान पर रोक लगती लेकिन अब इतनी देर हो गयी है कि जनता भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकती। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

CPI-Congress alliance में अभी भी पेच, सूची जारी नहीं होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी

Tue Mar 9 , 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विकल्प बनने का दावा भले ही माकपा-कांग्रेस और आईएसएफ गठबंधन (CPI-Congress Ans ISF alliance) कर रहे हैं लेकिन अभी भी इनके बीच सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम सहमति नहीं बनी है। इसकी वजह […]