आचंलिक

महिला जागृति मंच की महिलाओं ने फूल और अबीर गुलाल से खेली होली

आष्टा। राष्ट्रीय संत एवं शांतिदूत की उपाधि से विभूषित जिनशरणाम तीर्थ के प्रणेता आचार्य पुलक सागर महाराज के परम आशीर्वाद से संचालित अखिल भारतीय महिला जागृति मंच की आष्टा मेन शाखा द्वारा मंच की वरिष्ठ श्रीमती वैशाली अनूप जैन के निवास पर फागोत्सव का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मंच की पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती प्रीति जितेंद्र जैन की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित मंच की सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने जहां अपने गुरुवर पुलक सागर महाराज की आराधना की , वही रंगों का पर्व एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया। होली उत्सव , भक्तांबर जी का पाठ, भजन माह की मासिक बैठक संपन्न हुई। बृज संस्कृति से सराबोर होली का त्योहार समीप आने के साथ फागोत्सव की धूम मची है। मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर फाग गीतों की बयार बह रही है। नगर के प्रसिद्ध मंदिरों और श्रीनाथजी की हवेली मंदिर में प्रतिदिन कान्हा के अंगना में फाग गीत गूंज रहे हैं।


अपने आराध्य की भक्ति में लीन होकर श्रद्धालु प्रतिदिन होली गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं। शाम को प्रतिदिन होली गीतों के बीच बंशीवारे के जयकारे गुंजायमान होते हैं। दूसरी तरफ महिला जागृति मंच मेन टीम द्वारा भी फाग उत्सव का पर्व वैशाली जैन के निवास पर उत्साह पूर्वक मनाया। महिलाओं ने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांधा। वहीं फूलों की होली के बीच महिलाओं ने गुलाल ,अबीर उड़ाया और जमकर नृत्य किया। इस दौरान फाग गीतों पर महिलाओं ने पुष्पवर्षा के साथ एक- दूसरे का गुलाल से टीका लगाया। सु -मधुर होली गीतों पर महिला जागृति मंच मेन की महिलाएं मंत्र मुग्ध होकर नृत्य करने लगी। इस फागोत्सव में प्रीति जैन सहित अन्य महिलाओं ने होली गीत प्रस्तुत कर समा सुहाना बना दिया। इस दौरान जशोदा तेरे कान्हा ने आज मोरी चुनर रंग में बोर दई.., होरिया में उड़े रे गुलाल…, फाग खेलन बरसाने आओ…, फागुन मास रसीलो…., होरी आई रे नथवारी… आ जईयो श्याम बरसाने में…, मेरो खोय गयो बाजूबंद रसिया होरी में सहित अन्य फाग गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में वैशाली जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share:

Next Post

शहर को साफ और स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है : नपाध्यक्ष

Sun Mar 5 , 2023
अलग-अलग क्षेत्र विकास कार्य के लिए चिहिन्त किए सीहोर। शहर को साफ और स्वच्छ करने के साथ अब उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी नगरपालिका द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है। परिषद ने एक योजना के तहत शहर के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्र विकास कार्य के लिए […]