विदेश

तालिबान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाए, तालिबानी लड़ाको ने की मारपीट, आंसू गैस के गोले भी दागे

काबुल। महिलाओं को सभी अधिकार (rights to women) देने की बात करने वाला तालिबान (Taliban) उनकी आवाज को जरा सा भी बर्दाश्त न कर सका। जैसे ही महिलाओं ने हुकूमत के विरोध में आवाज (Voice in opposition to rule) उठाई, तालिबानी लड़ाके हिंसा पर उतर (Talibani violence)आए। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को महिलाओं ने काबुल में जोरदार प्रदर्शन(Women protests in Kabul) किया, जिसके बाद तालिबानी लड़ाके हिंसा पर उतर आए और महिलाओं के साथ मारपीट की गई।
महिलाएं प्रदर्शन करते हुए काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रही थीं। तभी तालिबानी लड़ाकों की ओर से मारपीट की गई और प्रदर्शनकारी भी उग्र हो गए। इसके बाद तालिबानी लड़ाकों ने राष्ट्रपति भवन के रास्ते में आकर महिलाओं पर आंसू गैस के गोले दागे। जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।



सत्ता पर काबिज होते ही तालिबान ने महिलाओं को लेकर कई प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। उन्हें फिर से पर्दे में रहने को कहा जा रहा है और महिलाओं को डर भी है कि तालिबान के रहने से न तो वे सुरक्षित हैं और न ही उनका भविष्य। इसी को लेकर महिलाएं शनिवार को तालिबान के खिलाफ सड़क पर उतर आईं।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने दो दिन पहले विदेशी मीडिया से बात की थी। इस दौरान उसने कहा कि हमारी संस्कृति है कि महिलाएं हिजाब पहनकर शिक्षा पा सकती हैं और पर्दे में रहकर काम भी कर सकती हैं। इसलिए हमें महिलाओं के अधिकारों से कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते हमारी संस्कृति से समझौता न किया जाए।

Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Sun Sep 5 , 2021
05 सितंबर 2021 1. ऐसा कौन सा फल है , जिसके पेट में दांत होते हैं? उत्तर……अनार 2. छोटे से हैं मटकूदास, कपड़े पहने एक सौ पचास ? उत्तर……प्याज 3. छोटा सा फकीर, जिसके पेट में लकीर? उत्तर……गेहूं