जीवनशैली

जानें Colour से महिलाओं का व्‍यक्‍तित्‍व – Women’s Day special

हमारी जिंदगी में रंगों (colors) का खास महत्व है। ये हमारी बेरंग दुनिया में रंग भरने के साथ एक अलग अहसास करवाते हैं। इसी तरह हर किसी का कोई ना कोई फेवरेट कलर जरूर होता है। ऐसे में वे इस रंग का अधिक यूज करते हैं। मगर असल में, रंग भी हमारे स्वभाव व पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ बयां करते हैं। इस महिला दिवस (Women’s Day ) पर जानते हैं महिलाओं के जीवन में रंगों का महत्‍व ।

जिन लोगों का फेवरेट कलर लाल होता वे निडर होती है। गुस्सा हमेशा नाक पर रहने से ये गलत चीजों को बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करती है। ये भविष्य की चिंता किए बगैर आज में जीना पसंद करती है। इसके साथ ही ये लड़कियां अपने साहस व मेहनत से जीवन में अलग मुकाम हासिल करती है।

सफेद (White) रंग पसंद करने वाली दयालु
इस रंग को पसंद करने वाली लड़कियां स्वभाव से कोमल, दयालु और सिंपल होती है। आत्मविश्वासी होने के चलते ये अपनी एक अलग पहचान बनाती है। इन्हें दूसरों की मदद करने में अलग ही खुशी मिलती है। ऐसे में अपना हो या कोई अनजान ये हर किसी की मदद को तैयार रहती है।



पीला (Yellow) रंग पसंद करने वाली खुशमिजाज
पीला रंग पसंद करने वाली लड़कियां नेचर से खुशमिजाज होती है। इनके इसी गुण के चलते इनकी फ्रेंड लिस्ट लंबी होती है। इसके साथ ही इनमें नई-नई चीजों व जगहों के बारे में जाने रूचि होती है। इसके अलावा ये पैसों को सोच समझ कर खर्च करने के साथ धार्मिक स्वभाव की होती है।

नारंगी (Orange) रंग पसंद करने वाली मिलनसार
नारंगी पसंद करने वाली लड़कियां बेहद ही मिलनसार और मैत्रीपूर्ण स्वभाव की मालिक होती है। इन्हें हंसी-खुशी से जिंदगी जीना अच्छा लगता है। इन्हें बिना मतलब लड़ाई-झगड़ा करने की जगह प्यार से रहना सही लगता है। मगर कुछ गलत होने पर ये उसपर आवाज उठाने से भी चूकती नहीं है। इसके अलावा ये अपने परिवार को सबसे आगे रखती हुए अपने कर्तव्यों का पालन करती है।

गुलाबी (Pink) रंग पसंद करने वाली आकर्षण का केंद्र
इस रंग को पसंद करने वाली लड़कियां आकर्षण का केंद्र होती है। इनकी आंखों में अलग सी चमक होने से हर कोई इनसे जल्दी ही इंप्रेस हो जाता है। इसके अलावा गंभीर सोच की मालिक होने से ये हर चीज व बात को लेकर गहराई से सोचती है।

नीला (Blue) रंग पसंद करने वाली आशावादी
ये लड़कियां आशावादी, स्वाभिमानी व हंसमुख होती है। पैसों के मामले में लक्की होने के साथ ये लड़कियां थोड़ी स्वार्थी भी होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये सामने वाले से मतलब से ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती है। इसके अलावा इन्हें पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीताना अच्छा लगता है।

हरा (Green) रंग पसंद करने वाली समझदार
हरा रंग पसंद करने वाली लड़कियां दिमाग से तेज व फुर्तीली होती है। ये अपने सोच-समझ से सामने वाले को जल्दी ही पहचान लेती है। साथ ही एक बार किसी से जुड़ने से पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाती है। इनमें हमेशा कुछ नया सीखने व करने का जुनून होता है।

काला (Black) रंग पसंद करने वाली रहस्मयी
ये लड़कियां अपने मन की बात जल्दी किसी से शेयर करने को कतराती है। इन्हें जिंदगी में ज्यादा बदलाव पसंद ना होने के कारण एक जैसा रहना सही समझती है। इसके अलावा ये लड़कियां दिखने में कठोर लगती है। मगर असल में ये कोमल दिल की मालिक होती है। ये जीवन में जल्दी ही तरक्की पाती है।

भूरा (Brown) रंग पसंद करने वाली अनुशासित
ये लड़कियां व्यवहार कुशल व अनुशासित होती है। इन्हें घर सजाने का बहुत ही शौक होता है। ये जिंदगी को अपने हिसाब व खुशी से जीती है। ऐसे में ये अपने घर-परिवार व दोस्तों को भी अच्छे से जीना सीखता है। ये सपनों की दुनिया में खोने की जगह असल जिंदगी में जीना पसंद करती है।

Share:

Next Post

रात में जन्मी बेटियों की यह आदतें उन्‍हें बनाती हैं विशेष: Women's Day Special

Mon Mar 8 , 2021
हर कोई अपने आसपास के वातावरण से बहुत सी चीजें सीखता है। मगर ज्योतिषशास्त्र (Astrology) के अनुसार, व्यक्ति के जन्म की तारीख, राशि व जन्म का समय पर उसपर गहरा असर डालता है। इससे भी उसके स्वभाव, पसंद, नापसंद आदि के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको रात के […]