img-fluid

Women’s Health: महिलाओं में Iron की कमी से होती है ये बीमारी, जानिए 10 Symptoms

January 21, 2026

नई दिल्ली। शरीर के लिए आयरन (Iron ) बहुत जरूरी होता है, मगर महिलाओं (Women’s) की इसकी ज्यादा जरूरत होती है. महिलाओं में आयरन की कमी (iron deficiency in women) के कारण एनीमिया (anemia) का बहुत खतरा होता है. एनीमिया को खून की कमी कहा जाता है, जो कि महिलाओं में पीरियड्स या प्रेगनेंसी (periods or pregnancy in women) के कारण ज्यादा होती है। आयरन कम होने के कारण महिलाओं में एनीमिया के 10 खास लक्षण दिख सकते हैं. आइए एनीमिया के इन लक्षणों (Symptoms of anemia in women) और इन्हें दूर करने के लिए जरूरी फूड्स के बारे में जानते हैं।


  • आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के शुरुआती लक्षण ना के बराबर हो सकते हैं. लेकिन, जैसे-जैसे महिलाओं में आयरन की कमी बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे एनीमिया के निम्नलिखित लक्षण दिखने लगते हैं।

    – कमजोरी
    – स्किन पीली पड़ना
    – अत्यधिक थकान होना
    – तेज धड़कन, सांस फूलना या सीने में दर्द
    – सिरदर्द, सिर घूमना
    – हाथ-पैर ठंडे पड़ना
    – जीभ में सूजन
    – बर्फ, मिट्टी जैसी पोषण रहित चीजें खाने की इच्छा
    कम भूख लगने की समस्या
    – कमजोर व टूटे नाखून, आदि

    महिलाएं जरूर खाएं आयरन से भरपूर ये फूड (Iron rich foods for Women)
    आयरन की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं नीचे दिए हुए फूड्स खा सकती हैं. जैसे-
    – फलियां
    – पालक या अन्य गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां
    – किशमिश या खुबानी जैसे ड्राई फ्रूट्स
    – आयरन से भरपूर अनाज, ब्रेड और पास्ता
    – मटर
    – सी फूड्स जैसे मछली, झींगा आदि
    – रेड मीट
    – चिकन, आदि।

    Share:

  • इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर, एक और मौत से इलाके में मातम

    Wed Jan 21 , 2026
    इंदौर। स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर-1 शहर इंदौर (Indore) का भागीरथपुरा (Bhagirathpura) इलाका इन दिनों एक बड़े मानवीय संकट से जूझ रहा है। पाइपलाइन में सीवेज का गंदा पानी मिलने के कारण फैले संक्रमण से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कल रात अरविंदो हास्पिटल में भर्ती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved