भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

महिला संगठन एक जिले में 100 बूथ करें मजबूत

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस संगठन (Madhya Pradesh Mahila Congress Organization) के पदाधिकारी और जिला पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय (PCC Headquarters) में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Congress state president Kamal Nath) s शामिल हुए। कमलनाथ ने महिला कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हर जिले और ब्लाक की अलग अलग रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सजावट के लिए नही है। लोग बड़ी-बड़ी रैली निकलते है और हजारों वोट से हार जाते हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस संगठन को गांवों पर फोकस करने और सदस्य बनाने के लिए कहा। उन्होंने महिला संगठन को कहा कि पूरे जिले पर फोकस मत करिए। एक जिले में 100 बूथ को मजबूत करें।


उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से गांव और बूथ की लिस्ट देने को भी कहा। साथ ही कमलनाथ ने महिला सदस्य बनाने और महिला कांग्रेस को बाल कांग्रेस की मदद करने के लिए निर्देश दिए। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सस्कृति देश की संस्कति है। यह संस्कृति हमें जोड़ कर रखती है। आज देश में इसी संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में बहुत परिवर्तन हुआ है। उसको आपको पहचानना है। पहले महिलाएं राजनीतिक सभाओं में नहीं आती थी। अब एक ही परिवार में अलग अलग वोट देते है। ये परिवर्तन हुआ है। महिला कांग्रेस को इस परिवर्तन को समझना है।

भाजपा गुमराह करने में मजबूत
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सबसे बड़ी शक्ति है, लेकिन आसानी से गुमराह हो जाती है। बीजेपी गुमराह करने में मजबूत है। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं उसके संगठन से है। हमें नौजवान, किसान, व्यापारी के सामने प्रदेश की तस्वीर रखना है। साथ ही उन्होंने जिलें में संक्रिय सामाजिक संगठनों से भी जुडऩे के लिए कहा। कमलनाथ ने कहा कि विधनसभा चुनाव में 1 साल 10 महीने बचे है। समय कम है। अब पूरी तरह चुनाव की तैयारी में लग जाना है। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि हमें हम चुनाव क्यों हा रहरे है, उसका पोस्टमार्टम करना जरूरी है। हम जहां जहां चुनाव हारे वहां रिसर्च कर रहा हूं।

Share:

Next Post

Men's Health: 30 की उम्र के बाद पुरुषों में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, पहचानें ये लक्षण

Wed Nov 24 , 2021
नई दिल्ली: गलत लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतों की वजह से 30 की उम्र आते-आते पुरुषों में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके लिए जरूरी है कि आप डाइट का खास ख्याल रखें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. हड्डियां हो जाएंगी कमजोर: 30 की उम्र आते-आते हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. […]