आचंलिक

हरियाली अमावस्या पर भारतीय किसान संघ की कामकाजी बैठक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिरोंज संवाददाता अलताफ खान । सिरोंज सोमवार को हरियाली अमावस्या के उपलक्ष में आरोन रोड स्थित शांतिवन सिद्धाश्रम पर भारतीय किसान संघ द्वारा वन भोज एवं कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। इस कामकाजी बैठक में किसान संघ के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की मांगों को लेकर जल्द ही किसान संघ के कार्यकर्ता आंदोलन की रूपरेखा बनाकर जल्द ही विशाल आंदोलन करेंगे। बैठक का शुभारंभ भगवान बलदाऊ जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक के बाद बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में फलदार छायादार एवं ऑक्सीजन वाले पौधे स्थापित किए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान किसान संघ के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह रघुवंशी ने कहा कि बढ़ते तापमान को कम करने के लिए पौधे लगाना बेहद जरूरी है। पौधे लगेंगे, तो हरियाली बढ़ेगी।


इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पौधा लगाकर उसकी देखभाल तब तक करें, जब तक वह बड़ा नहीं हो जाए। वही तहसील अध्यक्ष अमृत सिंह रघुवंशी ने कहा पेड़-पौधों की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है एवं प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उस पौधे को बच्चे की तरह पालना चाहिए। उन्होंने पौधों का संरक्षण करने का संकल्प लिया प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए पेड पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणीयों पर अनंत उपकार करती है। पेड़ पौधे हमे हमेशा छाया, फल एवं ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वही उन्होंने कहा कि मानव को प्रकृति और अपनी आने वाली पीडियो के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और जितना हो सके वृक्षारोपन करना चाहिए। इस दौरान भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह बघेल, संभाग सदस्य अशोक सिंह, तहसील अध्यक्ष अमृत सिंह रघुवंशी, जिला सदस्य बदन सिंह रघुवंशी, तहसील मंत्री सुनील बघेल, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह, नरेश बघेल, नीरज बघेल, अरविंद यादव, राजपाल यादव भूपत सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान संघ के लोग मौजूद रहे।

Share:

Next Post

3 जिलों में नशा बेचने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर ... या फिर अभयदान

Tue Jul 18 , 2023
माफियाओं के हौसले बुलंदी पर, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप गुना अशोकनगर शिवपुरी में तस्करों का मकडज़ाल कार्यवाही नहीं, पुलिस की साख पर लग रहा बट्टा विजय सिंह जाट। गुना अशोकनगर शिवपुरी में नशा तस्कर की तूती बोल रही है तीनों जिलों में नशे की सप्लाई हो रही है पुलिस तसकरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही […]