बड़ी खबर

विश्व कोरोना अपडेटः कल 3 लाख नए केस आए, कुल आंकड़ा पहुंचा 2.86 करोड़ पर

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस ने आतंक मचा रखा है. दुनिया में करीब तीन करोड़ लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से दो करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में दुनिया में 3.02 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 5638 लोगों की जान चली गई है।
वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 2 करोड़ 86 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 18 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 5 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 71 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अबतक 66 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
अमेरिका: केस- 6,635,933, मौत- 197,395
भारत: केस- 4,657,379, मौत- 77,506
ब्राजील: केस- 4,283,978, मौत- 130,474
रूस: केस- 1,051,874, मौत- 18,365
पेरू: केस- 710,067, मौत- 30,344
कोलंबिया: केस- 702,088, मौत- 22,518
मैक्सिको: केस- 652,364, मौत- 69,649
साउथ अफ्रीकाः केस- 646,398, मौत- 15,378
स्पेन: केस- 576,697, मौत- 29,747
अर्जेंटीना: केस- 535,705, मौत- 11,148
23 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित
दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा मौत हुई है।
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है। यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है। साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Share:

Next Post

रिटायर्ड नेवी अफसर की पिटाई के आरोपों में घिरी शिवसेना, 6 पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat Sep 12 , 2020
मुंबई। कंगना रनौत के साथ विवादों में फंसी शिवसेना सरकार एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जुड़ा एक कार्टून फॉरवर्ड करने पर नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले समता नगर पुलिस ने […]