img-fluid

यूट्यूब पर बना विश्व रिकॉर्ड, 130 से अधिक देशों के योग साधकों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

June 14, 2026

डेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत रविवार को आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और हैबिल्ड के संयुक्त तत्वावधान में एक ऐतिहासिक वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूट्यूब लाइव योग सत्र के लिए ‘सबसे अधिक दर्शकों’ का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना था, जिसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के बीच भारत ने ऑनलाइन योग के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। देश ने अपने ही पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक बार फिर वैश्विक स्तर पर योग की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण दिया है। 14 जून को आयोजित वैश्विक ऑनलाइन योग कार्यक्रम को 4.30 लाख से अधिक लोगों ने देखा और उसमें भागीदारी की। यह संख्या वर्ष 2024 में बने रिकॉर्ड की तुलना में लगभग दोगुनी रही।


  • सुबह 6:15 बजे से शुरू हुए इस ऑनलाइन योग सत्र में दुनिया भर के योग साधक और वेलनेस से जुड़े लोग एक डिजिटल मंच पर एकत्र हुए। आयुष मंत्रालय के अनुसार 130 से अधिक देशों से प्रतिभागी जुड़े, जिससे यह अब तक के सबसे बड़े वैश्विक डिजिटल योग आयोजनों में शामिल हो गया। आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के आवास पर भी ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

    केंद्रीय मंत्री प्रतापराव ने कहा की यह पहल योग की वैश्विक स्वीकार्यता और समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण में उसकी भूमिका को रेखांकित करती है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि ऐसी जीवनशैली है जो भौगोलिक, सांस्कृतिक और भाषाई सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने की क्षमता रखती है।

    Share:

  • बगावत के बीच ममता ने की संगठन की सर्जरी, सायोनी घोष-माला रॉय को दिया झटका

    Sun Jun 14 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। ममता बनर्जी ने पार्टी की युवा और महिला इकाइयों में नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सांसद सायोनी घोष और सांसद माला रॉय को उनके प्रमुख […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved