ज़रा हटके देश

दिवाली से पहले मोहाली में जला दुनिया का सबसे बड़ा दीपक, बना वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

मोहाली। पंजाब के मोहाली (Mohali) में दीपावली (Diwali) से पहले दुनिया का सबसे बड़ा दीया (World’s Largest Diya) जला कर रिकार्ड बनाया गया। बताया जारहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाना (light a big lamp) और उसमें तेल भरना किसी एक के बस की तो बात थी नहीं। एकता और शांति के संदेश (messages of unity and peace) का आह्वान करते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ संपन्न हुए इस मील के पत्थर के आयोजन के लिए 10 हजार से अधिक लोगों ने तेल का योगदान दिया तब कहीं जाकर इस रिकार्ड को बनाया गया है।



आपको बता दें कि पंजाब के मोहाली में दुनिया का सबसे बड़ा दीया (World’s Largest Diya) जलाया गया है। सेक्टर -88 स्थित हीरो होम्स सोसाइटी में दिवाली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजे सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने इस दीये को प्रज्ज्वलित किया। इसमें काफी संख्या में इलाके के लोग व नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके बताया गया कि दीया 3.37 मीटर व्यास का है। इसे 1000 किलोग्राम स्टेनलेस-स्टील से बनाया गया है। दीये को 3560 लीटर सरसों के तेल से जलाया गया। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा दीया 2247 लीटर तेल से जलाया गया था। केजे सिंह ने कहा कि पंजाब ने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, अब यह शांति का सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है। वहीं, हीरो कंपनी के सीईओ आशीष कौल ने कहा कि दुनिया को इस समय सबसे अधिक जरूरत शांति की है। यह दीया उस शांति का प्रतीक रहेेगा। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश यही है कि यह अखंड ज्योति जलेगी। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

Share:

Next Post

प्रभास ने इस फिल्म के लिए ठुकराया था 200 करोड़ का ऑफर, अभिनेता से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Sun Oct 23 , 2022
डेस्क। पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ अभिनेता प्रभास 23 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 1979 में चेन्नई में जन्में प्रभास अपने शानदार अभिनय के बल पर न केवल दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड में भी अपना डंका बजा चुके हैं। पर्दे पर एक्शन हीरो से लेकर रोमांटिक लवर तक की भूमिकाएं […]