बड़ी खबर

आज हुआ दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण, देश को समर्पित

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के नाम आज एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। राजस्थान में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (World’s tallest Shiva statue) ‘स्टैच्यू ऑफ बिलीफ’ यानी विश्वास स्वरूपम् (The form of trust) को देश को समर्पित कर दिया गया। शनिवार शाम को कथावाचक मुरारी बापू (Narrator Murari Bapu) ने भगवान शिव की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और योगगुरु बाबा रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) भी मौजूद रहे।

राजसमंद के नाथद्वारा के गणेश टेकरी में बनी इस प्रतिमा के लोकार्पण के साथ ही मुरारी बापू की कथा की भी शुरुआत हो गई। 9 दिन तक इस कथा का आयोजन किया जाएगा। विश्वास स्वरूपम् प्रतिमा के लोकार्पण और कथा में शामिल होने के लिए यूएस, फ्रांस, यूके, जर्मनी और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से भी भक्त आए हैं। यहां सभी भक्तों के लिए रहने और खाने की नि:शुल्क व्यवस्था भी की गई है।


प्रतिमा का निर्माण तत पदम् उपवन संस्थान नाथद्वारा के ट्रस्टी मदन पालीवाल की ओर से करवाया गया है। लोकार्पण के समय सीएम गहलोत ने मुरारी बापू से विनती करते हुए कहा कि वह मदन पालीवाल को कहें कि वे गुटखे का व्यापार बंद कर दें। आपके कहने पर वह मान जाएंगे। हमारी सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।

Share:

Next Post

CM शिवराज ने किया इंग्लैंड से वाग्देवी की प्रतिमा लाने का एलान

Sat Oct 29 , 2022
धार। मध्यप्रदेश की सत्ता (power of Madhya Pradesh) पाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने मालवा निमाड़ की 66 सीटों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। महाकाल लोक के लोकार्पण (inauguration of Mahakal Lok) के जरिए उज्जैन जिले सहित आसपास के जिलों के वोट बैंक को मजबूत करने की […]