
लंबे समय से खबरे आ रही थी की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने लेटेस्ट फोन को लॉन्च करने वाली है । अब Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी खुद कंपनी द्वारा कंफर्म कर दी गई है। कल ही Xiaomi ने अपने Redmi India ट्विटर अकाउंट पर एक माइक्रोसाइट का लिंक साझा किया था, जिससे संकेत मिले थे कि रेडमी 10 प्राइम फोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब खुद कंपनी ने लॉन्च तारीख से पर्दा उठा दिया है। बता दें, रेडमी 10 प्राइम फोन Redmi 9 Prime स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था।
Redmi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर कंफर्म किया कि Redmi 10 Prime स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कैप्शन में कंपनी ने इस फोन के लिए #AllRoundSuperstar हैशटैग का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसके साथ एक लिंक भी साझा किया है, जिसमें लॉन्च तारीख तक के लिए टाइमर मौजूद है। इस लिंक में स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी कुछ इस प्रकार दी गई है, जैसे सुपरस्टार कैमरा, मीडियाटेक सुपरस्टार प्रोसेसर, सुपरस्टार गेमिंग एक्सपीरियंस, सुपरस्टार साउंड, सुपरस्टार लुक्स, सुपरस्टार बैटरी लाइफ और सुपरस्टार अडैप्टिव डिस्प्ले।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved