img-fluid

कल रहा सीजन का पहला सीवर कोल्ड-डे, दिन सबसे सर्द, रात का तापमान बढ़ा

  • January 14, 2025

    तापमान पहली बार 20 डिग्री के नीचे पहुंचा, सामान्य से 7 डिग्री कम, रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा
    आज से ठंड से मिलेगी राहत, तापमान बढऩे की संभावना

    इंंदौर। शहर (Indore) में कल का दिन इस मौसम (Season) का सबसे ठंडा दिन (cold day) रहा। मौसम विभाग (Meteorological Department)  ने इसे सीवर कोल्ड-डे (severe cold),  यानी अतिशीतल दिन घोषित किया। मौसम में पहली बार तापमान गिरकर 20 डिग्री के नीचे पहुंचा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम था। हालांकि रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि आज से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढऩे की संभावना है, जिसके चलते ठंड से कांपते शहर को थोड़ी राहत मिलेगी।

    विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.9 डिग्री कम था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था। यानी कल दिन में जहां तापमान गिरा, वहीं रात के तापमान में वृद्धि हुई। कल हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 14 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। दिन में हवाएं बर्फ जैसी लग रही थीं। हलके बादलों के कारण धूप भी लगभग गायब ही थी।


    दो दिन में 7.7 डिग्री गिरा दिन का तापमान
    मौसम विभाग के अनुसार शहर में दिन के तापमान में दो ही दिन में भारी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री था, वहीं कल यह 9.6 डिग्री रह गया। यानी दो ही दिनों में दिन के तापमान में 7.7 डिग्री की गिरावट आई है। इससे पहले रविवार रात को भी शुक्रवार रात की अपेक्षा 6.6 डिग्री तापमान गिरा था।

    स्थिति बदलेगी
    मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण वहां बर्फबारी की स्थिति बन रही थी। इससे इंदौर आ रही हवाओं का रुख भी उत्तरी होने के कारण यहां भी ठंड का असर बढ़ गया था, लेकिन आज से स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 24 डिग्री और रात का 14 डिग्री तक जाने का अनुमान है। आगे भी तापमान में बढ़त जारी रहेगी।

    Share:

    विवाह और निकाह के बाद स्कूल से लेकर गोपाल मंदिर तक का शुद्धिकरण

    Tue Jan 14 , 2025
    गोपाल मंदिर में कांग्रेसियों ने तो स्कूल में पार्षद ने गंगाजल छिडक़ा इंदौर। पुरातत्व (Archaeology) के लिए संरक्षित शहर के सबसे प्राचीन गोपाल मंदिर (Gopal Mandir) को विवाह (marriage) के लिए किराए (Rents) पर देकर मंदिर (Temple) की पवित्रता भंग कर भोजन की जूठन से अशुद्ध करने के बाद आज जहां कांग्रेसियों (Congressmen) ने मंदिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved