उत्तर प्रदेश देश

योगी बोले- सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं और आतंकियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव, गरीब, महिलाओं व नौजवानों के विकास के कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है। यह सब भाजपा सरकार में हुआ है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं। आतंकवादियों के ऊपर लगे मुकदमे हटाए जाते थे। उनकी आरती उतारी जाती थी पर अब उनका सफाया किया जा रहा है। यह भाजपा व दूसरी सरकारों में फर्क है। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

योगी ने कहा कि अब कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान है। पहले प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी। गरीबों की जमीनें छीन ली जाती थीं पर अब माफियाओं को पता है कि अगर किसी गरीब की जमीन छीनी तो सरकार का बुल्डोजर उनकी छाती पर चढ़ जाएगा।

Share:

Next Post

छह साल की बच्ची ने अश्लील वीडियो देखने से किया इनकार, बेरहमी से कर दी हत्या

Fri Oct 22 , 2021
नई दिल्ली। असम के नगांव जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर तीन नाबालिगों ने एक छह साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसने अश्लील वीडियो देखने से मना कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। […]