उज्जैन। बेगमबाग में रहने वाली महिला पर आज सुबह उसके घर में घुसकर दामाद ने हमला कर दिया और चाकू उसके सिर पर मार दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी वारदात के बाद भाग निकला। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि बेगमबाग निवासी सलमा पति अब्दुल उम्र 45 साल आज सुबह अपने घर पर काम में लगी हुई थी। इसी दौरान उसके घर पर उसका दामाद मोहम्मद सलीम निवासी केडीगेट अपने साथी के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसने सलमा के सिर पर चाकू से वार कर दिया।
आरोपी ने घर का सामान भी बिखेर दिया और हंगामा कर वहाँ से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और घायल हालत में महिला को अस्पताल लेकर आए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर आई और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि उसकी बेटी का दामाद सलीम से विवाद चल रहा है और वह उससे अलग रह रही है। इसी विवाद के चलते उसने आज सुबह हमला कर दिया। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
ट्रेन में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार उज्जैन। ट्रेन में चोरी करने वाले दो बदमाशों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। दोनों आरोपी सूरत के रहने वाले और भोपाल के एक यात्री का मोबाईल और दो हजार रुपए चोरी करते हुए उन्हें पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को थाने पर बैठा लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।
जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों से भी उपचार के लिए जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में आ रहे मरीज उज्जैन। जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में पिछले दो साल में रजिस्ट्रेशन कराकर कैंसर का उपचार कराने आ रहे मरीजों की संख्या 1500 से ज्यादा बढ़ गई है। यहाँ उपचार सुविधाओं के […]
एमपी बोर्ड ने जारी किया आदेश पोर्टल पर दर्ज छात्र-छात्राओं को ही माना जाएगा परीक्षा के लिए पात्र उज्जैन। मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विशेष परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसमें एमपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है […]
432 करोड़ की नर्मदा शिप्रा लिंक योजना सिर्फ स्नान पर्वों के काम की रह गई कई जगह जमीन नजर आने लगी नदी में उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रा निपटने के बाद आई शनिश्चरी अमावस्या तक शिप्रा में त्रिवेणी संगम पर नर्मदा से आया साफ पानी भरा गया था। इसके लगभग 1 महीने बाद इस ऐरिया में शिप्रा […]
पहले गिनती की ट्रेन चलना शुरू हुई थी, अब 64 ट्रेनें आ-जा रही प्रतिदिन-प्लेटफार्म टिकिट भी ज्यादा बिक रहे उज्जैन। अनलॉक के शुरुआती एक महीने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गिनती की ट्रेनें चल रही थीं। यात्री भी 1 हजार से कम आ जा रहे थे। यही संख्या अब बढ़कर 15 गुना हो गई है। पिछले […]