आचंलिक

आप के कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण के लिए किया प्रशिक्षित

नलखेड़ा। आम आदमी पार्टी के ऐक्टिव वॉलेंटियर मैपिंग कॉर्डिनेटर एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव अक्षय पाटीदार ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पंजीकृत कार्यकर्ताओं को संगठन निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया।
सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी के एक-एक साथियों का संघर्ष के साथ इस मैपिंग डाटा शीट को तैयार किया गया है। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद कर जनता को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें। उन्होंने पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के कार्यों का भी उल्लेख किया और यह बताया कि सक्रिय कार्यकर्ताओं का आंकलन कर पार्टी के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव के संगठन में उचित पदाधिकारी नियुक्त किये जाएँगे।



पाटीदार ने बताया कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और वर्तमान भ्रष्टाचारी व कुशासन से ग्रस्त मध्यप्रदेश सरकार से प्रदेश की जनता परेशान होकर आम आदमी पार्टी की और उम्मीद से देख रही है। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बाबूलाल मालवीय, दिलीप राव, डॉ. जगदीश पाटीदार, अर्जुन यादव, शानू भुरू मेव, पारस सोनी, पीरुलाल मीणा, राधेश्याम पाटीदार, मोहन पाटीदार, ललित बैरागी, देवी सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share:

Next Post

नपाध्यक्ष ने की कमिश्नर से भेंट, बताई नगर की समस्याएं

Sun Sep 25 , 2022
नगर विकास को लेकर हुई कई मुद्दों पर चर्चा गंजबासौदा। नगरीय निकाय कमिश्नर से गंजबासौदा की नगर पालिका अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट कर और मुलाकात की कमिश्नर भरत यादव को नगर के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती शशि अनिल यादव ने नगर के विकास को लेकर कमिश्नर से नगर के गंभीर मुद्दों […]