
उज्जैन। युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन हेतु आयोजित भाषण प्रतियोगिता यंग इंडिया के बोल सीजन 2 आज उज्जैन में पत्रकार वार्ता के माध्यम से लांच किया गया है। भारतीय युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता मध्यप्रदेश प्रभारी पराग शर्मा बुधवार को उज्जैन पहुंची जिन्होंने शहर कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता लेते हुए बताया कि राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल जो कि एक भाषण प्रतियोगिता है उसके माध्यम से हम भविष्य के वक्ताओं की खोज करने का काम कर रहे हैं। 2021 में भी यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी चुनकर आये थे जिन्हें अलग-अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी और उन्हीं में से कुछ लोग आज प्रदेश व राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर भी है। यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved