img-fluid

MP: में युवक ने मां, नाना-नानी और बहन को उतारा मौत के घाट, 4 लोगों की हत्या से हड़कंप

October 03, 2026

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के ग्राम अमोदा बिजौरा में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां थाना करन पठार के सरई चौकी क्षेत्र में एक युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर अपनी मां सहित नाना-नानी और मामा की बेटी की हत्या कर दी। घटना में कुल 4 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक प्रेम सिंह, निवासी ग्राम मरदरी, थाना नौरोजाबाद, करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के यहां अनूपपुर जिले के पुष्प राजगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम अमोदा बिजौरा आया था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर आरोपित ने सनी धाम के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर उसके नाना-नानी के घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया रहा। बताया जा रहा है कि अपने बेटे की परेशानी देखकर उसकी मां अनुपिया बाई ने उसे रस्सी से खोल दिया।

रस्सी खुलते ही मचाया तांडव
रस्सी से मुक्त होते ही आरोपित ने अपनी मां पर ही हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने नाना संपत और नानी भन्नी पर भी लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में तीनों की मौत होने की सूचना है। इसके बाद आरोपित ने अपने मामा चैन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया।

हमले में मोनका सिंह (5 वर्ष) की भी मौत हुई है, जबकि बहन भारती और चंचल घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कालेज ले जाया गया है। वहीं सनी धाम के पंडा गंगा सिंह का भी उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही अनूपपुर एसपी सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर उमरिया और अनूपपुर दोनों जिलों की पुलिस मौजूद है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

पहले भी मां से मारपीट का बताया जा रहा मामला
स्थानीय जानकारी के अनुसार आरोपी करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ग्राम अमोदा बिजौरा स्थित नाना-नानी के घर आया था। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले भी आरोपित ने अपने गांव मरदरी में अपनी मां के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी ग्राम मरदरी का उपसरपंच भी बताया जा रहा है। आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों तथा मृतकों एवं घायलों की आधिकारिक जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Share:

  • गंभीर सूखे से जूझ रहे कर्नाटक को केंद्र सरकार सहायता जारी करें - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

    Sat Oct 3 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि गंभीर सूखे से जूझ रहे कर्नाटक को (To Karnataka which is grappling with Severe Drought) केंद्र सरकार सहायता जारी करें (Central Government should release Assistance) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को बताया कि उन्होंने कर्नाटक में ‘गंभीर’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved