आचंलिक

युवा नेता महाजन ने किया शहर की महिलाओं का आत्मीय सम्मान

  • पंडित प्रदीप मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

सीहोर। सामूहिक मातृशक्ति स मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व विख्यात शिवपूराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा समिलित हुए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिलाओं को समर्पित महा आयोजन में विधानसभा क्षेत्र सीहेार से पहुंची हजारों महिलाओं का गौरव सन्नी महाजन एवं शोभना महाजन के द्वारा गुलाब का फूल देेकर स मान किया गया। महाजन परिवार ने कार्यक्रम में उपास्थित महिलाओं को गुड़ी पाडवां चैत्र नवरात्रा, गौतम ऋषि जयंती, झूलेलाल जयंती सहित हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी।


आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। गौरव सन्नी महाजन एवं शोभना महाजन ने महाजन मित्र मंडली के सैकड़ों सदस्यों के साथ 51 किलो की माला के साथ पं. प्रदीप मिश्रा का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए गौरव सन्नी महाजन ने कहा की मातृशक्ति का देश के विकास में महत्पूर्ण योगदान है महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रसर है। महाजन ने कहा की महिलाएं देवीरूप है नवरात्रा में मां जंगदंबा की पूजा मातृशक्ति की ही पूजा है महिलाएं कभी अबला भी नही हो सकती है, महिलाएं सबला है शक्तिपूंज है। महिलाओं का स मान कर हम गौरांवित है।

Share:

Next Post

कांग्रेसियों ने सौंपा घटिया एसडीएम संजीव साहू को ज्ञापन

Thu Mar 23 , 2023
पान बिहार। घटिया युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जावेद पटेल, नरेंद्र मालवीय के नेतृत्व में किसानों की फसल ओलावृष्टि व बरसात से प्रभावित होकर जो नुकसान हुआ है उसका तुरंत मुआवजा दिया जाए। बिजली विभाग के जबरन ज्यादा बिल देकर जो शिवराज सरकार जबरन सरकारी मशीनरी का उपयोग करके जो अवैध तरीके से कुर्की जैसे मोटर […]