भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में महिला सुरक्षा गार्ड से युवक ने किया बलात्कार

  • शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। 80 फीट रोड अशोका गार्डन में किराए का कमरा लेकर रहने वाली महिला सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाली 21 साल की युवती से फेसबुक फ्रेंड ने दोस्ती की और प्रेम जाल में फांस लिया। आरोपी ने पीडि़ता के साथ उसके घर में बलात्कार किया। फरियादिया ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी करेन का झांसा दिया और उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ज्यादती करता रहा। अब आरोपी ने किसी और लड़की से सगाई कर ली और लड़की से शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तब पीडि़ता ने अशोका गार्डन थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने बीती रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई आलोक श्रीवास्तव के अनुसार 21 साल की युवती मूलता: छिंदवाड़ा की निवासी है। वह मंडीदीप की एक फैक्ट्री में बतौर सिक्युरिटी गार्ड नौकरी करती है। यहां संगम टेंट हाउस के पास में अस्सी फीट रोड पर किराए से रहती है। वर्ष 2019 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर मंडीदीप निवासी नीतेश चौहान से हुई थी।


दोनों में सोशल साइट पर ही बातचीत होती और वहीं दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिया। आरोपी भी मंडीदीप की ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। दोनों की वहीं मुलाकातें होने लगी। 4 दिसंबर 2019 को आरोपी पीडि़ता से मिलने उसके कमरे पर आया। यहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाए। फरियादिया ने शादी से पहले संबंध बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ ज्यादती की। बाद में कई और बार अलग-अलग स्थानों पर आरोपी ने लड़की के साथ संबंध बनाए। पिछले दिनों पीडि़ता ने शादी के लिए दबाव डालना शुरु किया तो आरोपी उसके साथ बदसलूकी शुरु कर दी। हर तरह का संपर्क खत्म कर पीछा छोडऩे की बात कही। युवती ने उसके वादे याद दिलाए तो आरोपी ने शादी की बात से साफ इनकार कर दिया। पीडि़ता को जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य लड़की से विवाह कर रहा है। तब युवती कल थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया।

एमबीबीएस डाक्टर ने कपड़े प्रेस करने वाली महिला से बलात्कार किया
भोपाल। चिरायु अस्पताल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र के नजदीकी संबंध तीन बच्चों की मां से हो गई। महिला कई साल पहले अपने पति को छोड़ चुकी है इसलिए छात्र ने महिला को शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद उसने शादी करने से मना किया तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शाहजहांनाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला इलाके की एक मल्टी में रहती है तथा प्रेस की दुकान चलाती है। मुरैना निवासी देवेन्द्र नाम का एक युवक एमबीबीएस करने भोपाल आया था। उसने चिरायु अस्पताल में प्रवेश लिया था। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के बाद ही वह महिला के संपर्क में आया। वह अक्सर ही महिला की दुकान पर जाता था। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। महिला के दो बेटे तथा एक बेटी है। वह 17 साल पहले अपने पति को छोड़ चुकी है। कुछ ही दिनों की पहचान के बाद देवेन्द्र ने महिला को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। चार साल से भी ज्यादा समय तक वह महिला के साथ ज्यादती करता रहा, महिला जब भी शादी की बात करती तो वह कहता था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी लगते ही वह शादी कर लेगा। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

एसीपी को बिना मास्क दिखे पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ और समर्थक, चालान के निर्देश

Thu Jan 6 , 2022
कलेक्टर के कहने पर समझाईश देकर छोड़ा भोपाल। राजधानी में बड़ते कोरोना के आंकड़ो को देखते हुए बीती रात कलेक्टर अविनाश लवानिया और एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर न्यू मार्केट में पैदल भृमण किया और लोगों को मास्क पहन्ने के लिए जागरुक किया। इस दौरान उन्हें कई लोग बिना मास्क पहने हुए दिखाई दिए। ऐसे […]