मंगलवार को जनपद में कोविड-19 के कुल 5026 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 79 नए कोरोना मरीज ही सामने आए हैं। इन नए मरीजों के साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या अब 2818 पर जा पहुंची है। वहीं रिकवरी रेट में प्रतिदिन बढ़त दिखाई दे रही है। मंगलवार को रिकवरी रेट 78.67 प्रतिशत जा पहुंचा, जबकि आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। अब तक मौतों का आंकड़ा 81 हो गया। वहीं पाॅजिटिव केसों में कमी आने और रिकवरी रेट के बढ़ने पर जनपदवासी कुछ हद तक राहत महसूस कर रहे हैं।
जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जनपद के विभिन्न कंटेनमेंट जोन से कुल 5026 नमूने कोविड-19 टेस्ट के लिए गए थे। इनमें से महज 79 नमूने कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 2818 जा पहुंची है। वहीं आज 37 लोगों को डिस्चार्ज करने के साथ ही अब तक कुल 2088 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। आज कोरोना पाॅजिटिव एक भी मरीज की मौत नहीं है। अब तक कुल 81 मौते हो चुकी हैं। जबकि जनपद में कुल एक्टिव पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 520 रह गई है। जनपद में रिकवरी रेट में आज भी बेहतर सुधार आया। आज कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का रिकवरी रेट 78.67 प्रतिशत पर जा पहुंचा हैै, जबकि मृत्युदर का प्रतिशत 2.8 प्रतिशत हो गया है।
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित ग्वालियर बायपास रोड पर इन दिनों रोड की हालत खराब है। यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। यहां पर कीचड़ भरे रास्ते से लोग निकलने के लिए मजबूर हैं। ग्वालियर बायपास से बड़ौदी फोरलेन बायपास तक नई थीम रोड का निर्माण होना […]
मंडी. विदाई के एक घँटे बाद ही यदि दुल्हन और दूल्हा बारात लेकर दोबारा ससुराल पहुंच जाए तो हड़कंप मचना लाजिमी है. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है. दरअसल, भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई और रास्ता बंद हो गया. लोगों के साथ-साथ बारात भी फंस गई. फिर क्या था सभी ने दोबारा […]
अमरेली। गुजरात से एक डराने वाली खबर सामने आई है। यहां के सौराष्ट्र क्षेत्र में एक दिन के भीतर हार्ट अटैक से छह मौतों की खबर मिली है, जिससे डॉक्टरों और जनता में चिंता बढ़ गई है। मृतकों में तीन काफी कम उम्र के थे। अमरेली में 23 वर्ष, जामनगर में 24 वर्ष और द्वारका […]
नई दिल्ली (New Delhi) । लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों में सभी राजनीति पार्टियां लग गई हैं. इस बीच नए गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) को लेकर ताजा अपडेट आई है. कांग्रेस नेता पीएल पुनिया (Congress leader PL Punia) ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन ने तय किया […]