विदेश

हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मीडिया टाइकून गिरफ्तार

हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मीडिया टाइकून और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आलोचक जिम्मी लाई को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाई पर विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

लाई की कंपनी नेक्स्ट डिजिटल एपल डेली नाम से एक जैनिक निकालती है। लोकतंत्र समर्थक है और हांग कांग की सरकार और चीनी नेताओं के बारे में छापता है। चीनी अधिकारियों ने इसकी निंदा भी की है। लाई के अलावा उनके 2 बेटों को भी कम्पनी के बिजनेस कोड का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नेक्स्ट डिजिटल के सीमियर एक्जीक्यूटिव मार्क साइमन ने बताया कि लाई के बेटों की एपल डेली में कोई भागीदारी नहीं है। इसी बीच नेक्स्ट डिजिटल के कई वरिष्ठ कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। हांगकांग की पुलिस की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन को लेकर 39 से 72 साल की आयु के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सैकड़ों पुलिस अधिकारियों ने हांगकांग में स्थित नेक्स्ट डिजिटल के मुख्यालय में छापा मारा। यह लोग न्यूजरूम में घुस गए और डेस्क खंगालने लगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह मुख्लालय में क्या ढूढ रह थे। दरअसल वह सर्च वारंट के आधार पर कार्रवाई कर छानबीन कर रहे थे।

Share:

Next Post

बाबर आजम को अपना नाम बनाना है तो कुछ बेहतर करना होगा : अख्तर

Mon Aug 10 , 2020
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बल्लेबाज बाबर आजम को सलाह देते हुए कहा है कि यदि उन्हें अपना नाम बनाना है तो कुछ बेहतर करना होगा और खुद को मैच विजेता के तौर पर स्थापित करना होगा। बाबर ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली […]