देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र में कोरोना के 1033 नये मामले, सक्रिय मरीज भी तेजी से बढ़े

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 1033 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 102 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 96 हजार, 396 हो गई है, वहीं सक्रिय मरीज भी तेजी से बढ़कर 2475 हो गए हैं। हालांकि, राज्य में कोरोना से आज कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई।

बतादें कि राज्य में 31 दिसम्बर को कोरोना के नये मामलों की संख्या मात्र 77 थी। नये साल में यह संख्या लगातार बढ़ते हुए छठवें दिन ही एक हजार के पार पहुंच गई। इनमें एक जनवरी, शनिवार को 124, रविवार को 151, सोमवार को 221 और मंगलवार को 308 और बुधवार को 594 नये संक्रमित मिले थे। गुरुवार को यह संख्या बढ़कर 1033 हो गई। अधिक संख्या में नये मामले सामने आने से यहां सक्रिय मरीज भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 70,353 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1033 पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 1.4 रहा। नये मरीजों में इंदौर के 512, भोपाल-169, ग्वालियर-87, जबलपुर-70, उज्जैन-35, विदिशा-15, रतलाम-14, शहडोल-बैतूल के 13-13, शिवपुरी-12, सागर-खंडवा के 10-10, बुरहानपुर-7, बड़वानी, होशंगाबाद, नीमच के 6-6, खरगौन-5, बालाघाट, अनूपपुर, मंदसौर के चार-चार, धार, नरसिंहपुर, राजगढ़ के तीन-तीन, अलीराजपुर, अशोकनगर, रायसेन, रीवा, सतना, सिंगरौली, उमरिया के दो-दो तथा भिंड, दतिया, गुना, झाबुआ, मुरैना, सीहोर, शाजापुर व श्योपुर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 10,535 है।

प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 40 लाख 74 हजार 317 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,96,396 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 7,83,386 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 102 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 1544 से बढ़कर 2475 हो गई है।

इधर, प्रदेश में 06 जनवरी को शाम छह बजे तक तीन लाख 14 हजार 167 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 10 करोड़ 50 लाख 50 हजार 720 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मुंबई में एक दिन में 20,181 कोरोना मरीज, चार की मौत, 71 पुलिसकर्मी संक्रमित

Fri Jan 7 , 2022
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में गुरुवार को कोरोना के 20,181 नए मरीज (20,181 corona New patients) मिले, जबकि चार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई फिर एक बार लॉकडाउन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। मुंबई में पुलिस के 71 जवान गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई […]