बड़ी खबर

मुंबई में एक दिन में 20,181 कोरोना मरीज, चार की मौत, 71 पुलिसकर्मी संक्रमित

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में गुरुवार को कोरोना के 20,181 नए मरीज (20,181 corona New patients) मिले, जबकि चार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई फिर एक बार लॉकडाउन की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। मुंबई में पुलिस के 71 जवान गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर साफ कर चुकी है कि यदि मरीजों की संख्या 20 हजार से ऊपर पहुंचती है तो हमें लॉकडाउन पर विचार करना ही पड़ेगा। मुंबई में गुरुवार को मिले कुल मरीजों में से 17,154 यानी 85 फीसदी मरीज बिना लक्षणों के मिले हैं। 106 मरीजों को ऑञ्चसीजन पर रखा गया है। कोविड सेंटरों और अस्पतालों में 5,998 यानी 16.8 फीसदी बेड भर गए हैं। इनमें 1983 ऑक्सीजन बिस्तरों का भी समावेश है। इसी तरह 2,837 मरीज ठीक हुए है, जबकि 79,260 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। मुंबई में रिकवरी रेट 90 से घटकर 88 फीसदी, संक्रमण दर बढ़कर 0.99 फीसदी और डबलिंग रेट घट कर 70 दिन पर पहुंच गया है। शहर में 32 स्लमों को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं अब तक 506 इमारतों को सील किया जा चुका है।


राज्य पर गौर करें तो गुरुवार को सूबे में कुल 36,265 नए मरीज मिले, जबकि 13 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि 8,907 मरीज ठीक भी हुए हैं। दूसरी तरफ 5,85,758 लोगों को होम और 1,368 लोगों को संस्थागत क्वॉरंटीन में रखा गया है। राज्य में रिकवरी रेट घटकर 96.17, संक्रमण दर 9.71 फीसदी और मृत्युदर 2.08 फीसदी पर पहुंच गई है।

कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के राज्य में गुरुवार को 79 नए मरीज मिले, जिसमें अकेले मुंबई में सर्वाधिक 57 संक्रमित मरीज मिले हैं। पुणे जिले में 8, नागपुर में 6, ठाणे मनपा क्षेत्र में 7 और पिंपरी-चिंचवड में एक नया मरीज मिला है। मुंबई में अब तक कुल 565 मरीज मिल चुके हैं। राज्य में अब तक ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या 876 पर पहुंच गई है। अब तक 381 संक्रमित मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

-55 वर्ष से ऊपर के पुलिस कर्मी घर से करें काम: गृहमंत्री

मुंबई में पुलिस के 71 जवान गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी का इलाज जारी है। गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने 55 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस कर्मियों को उनके घर से ही काम करने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है। इसका असर मुंबई में पुलिस के जवानों पर भी पड़ रहा। आज मुंबई में पुलिस के 71 जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी पुलिस स्टेशनों को सैनेटाइज किए जाने तथा कोरोना नियमावली का पालन करने का भी आदेश जारी किया गया है। अब तक कोरोना से 123 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है, इसलिए पुलिस विभाग को सभंलकर काम करने का भी निर्देश दिया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः सिंचाई क्षेत्र 53 लाख हेक्टेयर तक करने के लक्ष्य पर हो तेजी से कार्य : शिवराज

Fri Jan 7 , 2022
– मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई क्षमता के विस्तार *(Irrigation potential expansion in the state) के लिए कार्यों को तेजी से सम्पन्न किया जाए। वर्तमान सिंचाई क्षेत्र 36 लाख हेक्टेयर के विस्तार के लिए […]