देश

देश में 1 दिन में 1129 लोगों की मौत

– पहली बार कोरोना से मौत के आंकड़ों ने डराया
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहली बार मौत का आंकड़ा हजार को पार कर गया, जिससे देश की चिंता बढ़ गई है। 24 घंटे में जहां 45720 नए मरीज मिले हैं, वहीं 1129 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कुल मिलाकर 12,38,635 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 28,061 हो गई है। हालांकि रिकवरी रेट अधिक होने के कारण 7, 82,607 मरीज ठीक भी हुए हैं।
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,100,875), ब्राजील (2,231,871) में हैं। देश में कोरोना मामले बढऩे की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे/तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

– महाराष्ट्र में अब भी सबसे ज्यादा एक्टिव केस
देश में इस वक्त चार लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Share:

Next Post

250 भूखंड बेचकर कॉलोनाइजर को लगाई 70 लाख की चपत

Thu Jul 23 , 2020
– मामला सांवेर रोड स्थित श्री निकेतन कालोनी का, मार्केटिंग का काम देखने वाले ने ही कर दी ठगी, पुलिस रिपोर्ट दर्ज इंदौर। अभी तक बिल्डर-कॉलोनाइजरों द्वारा जनता को चूना लगाया जाता रहा, मगर अब मार्केटिंग से जुड़े लोग कॉलोनाइजरों को भी ठग रहे हैं। सांवेर रोड स्थित श्री निकेतन कॉलोनी के 250 भूखंडों को […]