देश राजनीति

115 साल जिउंगा और एक-एक मिनट आपकी भलाई में लगाउंगा : ओमप्रकाश चौटाला

जींद। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किसानों को कहा कि वे115 साल तक जिएंगे और अपना एक-एक मिनट आपकी भलाई में लगाएंगे। चौटाला ने कहा कि किसानों ने सारी सुख, सुविधाएं छोड़ कर संघर्ष की जो राह पकड़ी उससे समूचे देश का वातावरण बदल गया है। आंदोलन की वजह से पंजाब-हरियाणा की कटुता प्रेम में बदल गई है। जो लोग जात-पात का जहर फैलाते थे आंदोलन के माध्यम से उनको तमाचा मारा है। किसान जात-पात -धर्म की दिवारों को तोड़ कर सरकार का सुपड़ा साफ करने का निर्णय लें। सत्ता परिवर्तन आवश्यक है।


चौटाला ने कहा कि सरकार आपको अपने ही खेत में मजदूर बनाने में लगी हुई है। इस समय जो माहौल देश में कायम है उसके हिसाब से पांच साल इंतजार नही करना पड़ेगा। किसानों की हिम्मत व हौसले का परिणाम देखने को मिलेगा और देश में मध्यावति चुनाव होंगे। सरकारों का पतन होगा। जब मध्यावति चुनाव होगे आपके निर्णयों के अनुसार आपकी इच्छा से सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि सरकार आप बनाओगे लेकिन सरकार बनने के बाद ऐसे निर्णय लेगे की भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी। चौटाला ने कहा कि दीनबधु सर छोटू राम की जयंति पर किसानों को संबोधित करना सौभाग्य है। सर छोटूराम, चौधरी देवीलाल व चरणसिंह के नक्शे कदम पर चलो।

उन्होने कहा कि हमारा कोई व्यक्तिगत, राजनितिक व आर्थिक स्वार्थ नहीं है। हम तो स्व. देवीलाल के सपने को साकार करने के पक्ष में है। चौधरी देवीलाल ने पूरी उम्र आम नागरिक की मूलभूत सुविधाओं बारे जिक्र किया और कहा था कि रोटी , रोजी, कपड़ा, शिक्षा और चिकित्सा का प्रबंध सरकार करें। जो सरकार जिम्मेवारी निभाने में असमर्थ हों तो उस सरकार का पतन जरूरी है। वोट के माध्यम से ऐसी सरकारों का पत्तन किया जा सकता है। राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए स्व. देवीलाल के सपने को साकार करने का लक्ष्य बनाए। छोटू राम के रास्ते पर चलकर राष्ट्र के भविष्य का उज्जवल करें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अधीर ने कहा : बंगाल में भाजपा को मजबूत करने वाली ममता मांगें माफी

Wed Feb 17 , 2021
कोलकाता। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। चुनाव से पहले माकपा कांग्रेस गठबंधन को अंतिम रूप रेखा देने के लिए आयोजित वार्ता से पहले मीडिया से मुखातिब चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए अगर […]