देश मनोरंजन

‘दृश्यम’ फिल्म को कई बार देख 13 साल के बच्चे ने की हत्या! पुलिस जांच में हुआ खुलासा

मुंबई। पुणे पुलिस ने 2 फरवरी को 11 साल के एक लड़के की हत्या के सिलसिले में 13 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। पुणे के कोथ्रुड इलाके में पिछले महीने की 31 तारीख को लड़के का मृत शरीर मिला था। पुणे पुलिस के जोन-3 की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा गायकवाड़ ने कहा, “आरोपी लड़का नाबालिग है, हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि वह नाबालिग है इसलिए हम उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते।”


पाउड रोड के पास एक खुले मैदान में मृतक बच्चे का शरीर मिला था, जिसके बाद बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 29 जनवरी की शाम में जब उसका बेटा घर नहीं लौटा, तब महिला पहली बार पुलिस के पास पहुंची थी। इसके दो दिन बाद 31 जनवरी को बच्चे की लाश मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लड़के ने शातिराना तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया था, जिसका तरीका ‘दृश्यम’ फिल्म से काफी मिलता-जुलता था। पुलिस ने बताया कि लड़के ने इस फिल्म को डाउनलोड कर काफी बार देखा और फिर वारदात को अंजाम दिया।


मृतक बच्चे के मामा ने कहा, ‘जिस दिन हमने पुलिस में शिकायत की थी, उसी रात को हम आरोपी लड़के के घर यह पूछने के लिए गए थे कि क्या उसे इस बारे में कुछ मालूम है। लेकिन उसके माता-पिता ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने फोन के जरिए हमसे बात की और बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। अगले दिन ही उन्होंने घर छोड़ दिया और पुणे से दूर चले गए। पुलिस के फोन करने के बाद ही वे लोग वापस शहर लौटे। हमारे बच्चे को बुरी तरह से मारा गया है। अगर आरोपी लड़के को सजा नहीं मिलती है, तो वह इस तरह के और भी कई अपराध करेगा।’

हिन्दुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक नाम न बताने की शर्त पर एक नाबालिग लड़के से बातचीत के बाद अधिकारियों ने कहा कि खेल के दौरान दोनों में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद से आरोपी लड़का काफी गुस्से में था। कोथ्रुड पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण), 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share:

Next Post

पंजाब: मोगा में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान खूनी संघर्ष, दो की मौत

Wed Feb 10 , 2021
चंडीगढ़ । पंजाब के मोगा में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस व अकाली दल कार्यकर्ताओं के बीच हुई खूनी झड़प हो गयी। इसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने नौ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोगा […]