img-fluid

मां नर्मदा के तट पर 132 सेविकाओं ने किया सामूहिक घोष वादन

November 02, 2026

  • 10 रचनाओं की दी प्रस्तुति, नर्मदा के मातृस्वरूप की आकृति बनाकर अर्पित की प्रदक्षिणा

जबलपुर। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मां नर्मदा के पावन तट पर सामूहिक घोष वादन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 132 सेविकाओं ने एक साथ 10 विभिन्न रचनाओं का वादन कर भारतीय संस्कृति, अनुशासन और संगठन शक्ति का परिचय दिया।



  • इस अवसर पर समिति की अखिल भारतीय घोष प्रमुख पंकजा एवं अखिल भारतीय सह घोष प्रमुख प्राची पाटील विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सेविकाओं ने शिव वंदना, ओंकार और मीरा रचना सहित भारतीय शास्त्रीय संगीत की रागदारी पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। एक समान शुभ्र वेशभूषा में अनुशासित पंक्तियों में खड़ी सेविकाओं के घोष वाद्यों की सामूहिक ध्वनि और कदमों की एकरूपता ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण घोष प्रात्यक्षिकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के शुभ एवं मांगलिक प्रतीकों की आकृतियां बनाना रहा। सेविकाओं ने मां नर्मदा के मातृस्वरूप की आकृति साकार कर विभिन्न वाद्यों की संगत के साथ उनकी प्रदक्षिणा अर्पित की। इस दौरान लय, ताल और सामूहिक समन्वय का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजन में विभिन्न परिवारों, क्षेत्रों और सामाजिक पृष्ठभूमियों से आई सेविकाओं ने एक ही लय और ध्येय के साथ प्रस्तुति देकर सामाजिक समरसता एवं संगठन भावना का संदेश दिया।

    Share:

  • महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल'ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया

    Mon Nov 2 , 2026
    नई दिल्ली| भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को फ्रांस निवास में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर (नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर के शूरवीर) का प्रतीक चिह्न […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved